- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दवा दिलाने के नाम पर घर से मां को...
दवा दिलाने के नाम पर घर से मां को ले गया सनकी बेटा, फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कहा जाता है कि मेहनत मजदूरी कर एक मां अपने बच्चों का पेट पाल लेती है, लेकिन वहीं बच्चे बड़े होकर अपनी एक मां को नहीं पाल सकते। बेरहम बेटे ने अपनी मां को दवाखाने में इलाज के बहाने ले जाकर उसका कत्ल कर दिया। उसने अपनी मां को डंडे में कील फंसाकर चुभो-चुभो कर मार डाला। बेरहम का कलेजा तक नहीं फटा। पुलिस भी सनकी बेटे की करतूत से खौफजदा है। पुलिस का कहना है कि इससे अच्छा तो यह वह बेऔलाद ही रहती
वारदात कन्हान इलाके की है, पुलिस स्टेशन अंतर्गत बोरडा रोड स्थित न्यू गोंडेगांव कॉलोनी, वेकोलि कॉलोनी निवासी यमुनाबाई मारुति मेश्राम की उम्र 80 साल थी। उसका बेटा संजय मारुति मेश्राम उम्र 52 साल शुक्रवार दोपहर 3 बजे अस्पताल ले जाने के बहाने घर से ले गया। कॉलोनी से कन्हान रोड पर फोरलेन के नीचे रामटेक रेलवे लाइन पर यमुनाबाई के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव के पुलिस पाटील ने कन्हान पुलिस स्टेशन को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पंचनामा कर यमुनाबाई का शव पोस्टमार्टम के लिए कामठी रवाना किया गया। इस बीच आरोपी संजय मेश्राम ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली। जानकारी के अनुसार संजय अपराधी प्रवृत्ति का युवक है। 3 दिन पहले ही शराब के नशे में उसने घर में हंगामा किया। उसने गांव में चार पहिया वाहन की तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद कन्हान पुलिस स्टेशन ने उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया था। कन्हान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी संजय मेश्राम को गिरफ्तार किया है।
Created On :   3 May 2020 5:46 PM IST