- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में महिलाओं के लिए चलेंगी...
नागपुर में महिलाओं के लिए चलेंगी स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें

डिजिटल डेस्क नागपुर। उपराजधानी की महिलाओं के खुशखबरी है। अब उनके लिए खास इलेक्ट्रिक बस आ रही है जिसमें सिर्फ महिला यात्री सफर कर सकेंगी। बता दें कि राज्य सरकार की तेजस्विनी योजना अंतर्गत नागपुर महानगरपालिका के ‘आपली बस’ के काफिले में खास महिलाओं के लिए जल्द इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। छह इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। महिलाओं के हाथों बस का लोकार्पण किया जाएगा। मनपा मुख्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति सभागृह में शुक्रवार को परिवहन समिति की बैठक में विषय को मंजूरी दी गई। बैठक में समिति सभापति बंटी कुकडे ने कहा कि ‘आपली बस’ के काफिले में शामिल होने वाली सभी इलेक्ट्रिक बसें महिलाओं को समर्पित रहेंगी। यह बसें महिला सुरक्षा की दृष्टि से परिपूर्ण रहेंगी। महिलाओं के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं बसों में उपलब्ध होंगी। बसों में सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि बस की चालक भी महिला ही हो।
इलेक्ट्रिक से चार्जिंग होगी
श्री कुकडे ने विश्वास जताया कि इन बसों के कारण मनपा परिवहन विभाग का आर्थिक नुकसान कम होने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक चार्जिंग पर चलेगी। जिस कारण डीजल के खर्च की बचत होगी। ये बसें जल्द से जल्द ‘आपली बस’ के काफिले में शामिल हों, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। विशेष यह कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की उपस्थिति में विविध क्षेत्र में अपने कार्यों से अपनी छाप छोड़ने वाली महिला, गरीब और विद्यार्थियों के हाथों बसों का लोकार्पण किया जाएगा बैठक में समिति के उपसभापति प्रवीण भिसीकर, सदस्य अभिरुचि राजगिरे, अर्चना पाठक, उज्ज्वला शर्मा, मनीषा धावडे, विद्या मडावी, नरेंद्र वालदे, नितीन साठवणे, वैशाली रोहणकर, कल्पना कुंभलकर, परिवहन व्यवस्थापक शिवाजी जगताप उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महिला दिवस प्लेन.ट्रेन और बस की कमान महिलाओं ने संभाली थी। अजनी रेेलवे स्टेशन वैसे भी महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है अब राज्य परिवहन मंडल ने महिलाओँ के लिए अलग बस की घोषणा कर नई सौगात दी है।
Created On :   17 March 2018 1:56 PM IST