- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- परासिया-मुंबई के बीच नागपुर होकर...
परासिया-मुंबई के बीच नागपुर होकर चलेगी विशेष ट्रेन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02020 परासिया-मुंबई के बीच नागपुर होकर सप्ताह में केवल एक बार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का आरक्षण नागपुर मंडल के सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र 10 अगस्त से शुरू होगा।
ट्रेन नंबर 02020 परासिया-मुंबई (एक फेरी) विशेष ट्रेन परासिया से बुधवार 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे प्रस्थान होकर आमला में आगमन शाम 4.20 प्रस्थान 4.35, मुलताई आगमन 4.58 प्रस्थान 5.00 नागपुर आगमन 7.30 प्रस्थान 7.35, वर्धा आगमन 8.50 प्रस्थान 8.53, बडनेरा आगमन 10.37 प्रस्थान 10.40, अकोला आगमन रात 11.40 प्रस्थान 11.45, भुसावल में दूसरे दिन 23 अगस्त को आगमन मध्यरात्रि 1.50 प्रस्थान 02.00, मनमाड़ आगमन 04.20, प्रस्थान 04.25, नाशिक आगमन सुबह 05.47 प्रस्थान 05.50, इगतपुरी आगमन 06.55, प्रस्थान 07.00, कल्याण आगमन 10.20, प्रस्थान 10.23, दादर आगमन 11.10 प्रस्थान 11.13 एवं मुंबई आगमन दूसरे दिन 11.35 बजे होगा।
स्टेशनों के बीच गर्डर लॉचिंग से प्रभावित होंगी ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग-भिलाई नगर (नेहरू नगर फाटक) एलसी 443 पर तीनों लाइनों पर साेमवार को रात 11 बजे से सुबह 5.45 बजे तक बॉक्स पुशिंग और उरकुरा-सरोना (बाई-पास) ब्रिज नंबर 27बी रेलवे स्टेशनों के बीच गर्डर लॉचिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इतवारी स्टेशन पर आने वाली व नागपुर स्टेशन पर आने वाली गाड़ियां प्रभावित होंगी।
ऐसी होगी प्रभावित
मंगलवार को इतवारी से छूटने वाली ट्रेन नंबर 12856 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 58111 व 58112 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर 20 अगस्त को बिलासपुर एवं इतावारी के बीच रद्द रहेगी। सोमवार को हावड़ा से छूटने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस को बिलासपुर व रायपुर के बीच 4 घंटे 30 मिनट के लिए रोका जाएगा। इसी दिन इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस को नागपुर रेल मंडल डेढ़ घंटे के लिए रोका जाने वाला है। वहीं इस गाड़ी को मंगलवार को दुर्ग एवं बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।
Created On :   19 Aug 2018 2:54 PM IST