दिव्यांगों के लिए बनेगा खेल मैदान, उपयुक्त जमीन के लिए मांगी रिपोर्ट

Sports ground to be built for divyang, report sought for suitable land
दिव्यांगों के लिए बनेगा खेल मैदान, उपयुक्त जमीन के लिए मांगी रिपोर्ट
दिव्यांगों के लिए बनेगा खेल मैदान, उपयुक्त जमीन के लिए मांगी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  शहर में दिव्यांगों के लिए विशेष खेल मैदान का निर्माण आवश्यक है। खेल मैदान के लिए जमीन देखकर 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश मनपा के खेल अधिकारियों काे दिया गया है। महापौर संदीप जोशी ने सोमवार को दिव्यांगों के लिए खेल व्यवस्था के मामले में समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। मनपा में अपंगों के लिए आरक्षित निधि से दिव्यांग कल्याणकारी योजना चलाने के लिए महापौर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति की बैठक महापौर कार्यालय में हुई। बैठक में उपायुक्त निर्भय जैन, उपायुक्त रंजना लाडे, स्वास्थ्य उपसंचालक भावना सोनकुसले, शिक्षा अधिकारी प्रीति मिश्रीकोटकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

इन विषयों पर हुई चर्चा
दिव्यांगों की योजनाओं व समस्या निवारण के लिए मनपा में दिव्यांग कक्ष निर्माण, आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति, दिव्यांग के लिए विशेष क्रीड़ा मैदान निर्माण, दिव्यांग म्यूजिक थेरेपी केंद्र, दिव्यांगों के लिए व्यावसायिक जगह की उपलब्धता, मनपा के 10 जोन में समुपदेशन केंद्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लकी ड्रा में चयनित दिव्यांगों को 50 प्रतिशत निधि दिलाने की योजनाओं पर चर्चा की गई। 

यशवंत स्टेडियम में म्यूजिक थेरेपी केंद्र
मनपा की ओर से यशवंत स्टेडियम सभागृह में दिव्यांगों के लिए म्यूजिक थेरेपी केंद्र, दिव्यांग समुपदेशन केंद्र शुरू करने की संकल्पना रखी गई। समुपदेशन केंद्र व समुपदेशक की नियुक्ति के लिए कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। सभी जाेन क्षेत्र में दिव्यांगों को व्यवसाय के लिए जमीन दिलाने के संबंध में प्रस्ताव की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। यह भी बताया गया कि शहर में दिव्यांगों के लिए विशेष उद्यान का निर्माण किया जा रहा है। अन्य उद्यानों में विशेष उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 

4 उद्यानों को किया जा रहा विकसित
शहर के 4 उद्यानों को दिव्यांगों के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू है। संबंधित कार्यों का प्रस्ताव आयुक्त की मंजूरी के लिए भेजने के बाद सभागृह में पेश किया जाएगा। 

 

Created On :   11 Feb 2020 6:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story