एसटी ड्राइवर टिकट चोरी के महिला कंडक्टर से मांग रहा था आधा हिस्सा , मना करने पर गालीगलौच

St driver was demanding a ticket from the female conductor, abuse
एसटी ड्राइवर टिकट चोरी के महिला कंडक्टर से मांग रहा था आधा हिस्सा , मना करने पर गालीगलौच
एसटी ड्राइवर टिकट चोरी के महिला कंडक्टर से मांग रहा था आधा हिस्सा , मना करने पर गालीगलौच

डिजिटल डेस्क, नागपुर। टिकट चोरी के आधे हिस्से की मांग को लेकर एक एसटी ड्राइवर ने महिला कंडक्टर से गालीगलौच कर दी। इस संबंध में गणेशपेठ बस स्टैण्ड के डिपो मैनेजर को महिला कंडक्टर ने लिखित में शिकायत भी दी है। घटना ने एक ओर राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की बसों में महिला कर्मचारियों के साथ होनेवाले अभद्र व्यवहार को खुलासा किया है। वहीं दूसरी ओर बसों में टिकट चोरी का गोरखधंधा भी उजागर हुआ है।  फिलहाल डिपो मैनेजर ने इस संबंध में एटीएस को जांच-पड़ताल के निर्देश दिये हैं।

नागपुर शहर का गणेशपेठ बस स्टैण्ड यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है। यहां से रोजाना एक हजार से अधिक बसें विभिन्न दिशाओं की ओर आवागमन करती हैं। बसों को गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर वापसी करने तक का काम ड्राइवर व कंडक्टर के कंधों पर रहता है। महिलाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए यहां भी 20 प्रतिशत महिला कंडक्टर का काम कर रही है। लेकिन कुछ कर्मचारी व अधि्कारियों द्वारा लापरवाही बरतने से महिलाओं के लिए यहां काम करना मुश्किल हो रहा है। उपरोक्त घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 10 जुलाई को महिला कंडक्टर की ड्यूटी सुबह नागपुर से अंबेजोगाई जानेवाली बस में लगी थी। बताया गया कि, महिला कंडक्टर ने इस बस में अपनी ड्यूटी भलीभांति निभाई। लेकिन वापसी के बाद छत्रपति चौक पर रात के वक्त बस के ड्राइवर ने महिला से टिकट चोरी के पैसों में आधा हिस्सा देने की मांग की। लेकिन महिला कंडक्टर ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद ड्राइवर ने महिला से गालीगलौच करने का आरोप है। इस वाकये से आहत होकर महिला ने गणेशपेठ बस स्टैण्ड के डिपो मैनेजर को लिखित में भी शिकायत की है।

नियमों को धता बताकर लगा रहे महिला कंडक्टर की ड्यूटी  

गाड़ी पर ड्राइवर व कंडक्टर की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी एलोकेशन विभाग की है। नियमानुसार कंडक्टर महिलाओं को सुहब 6 से शाम 7 तक ड्यूटी देना अपेक्षित है। लेकिन आरोप है, कि एलोकेशन विभाग अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहा है। अधिकांश महिलाओं को आये दिन रात तक रूकनेवाली शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे कि, उन्हें देर रात घर लौटना पड़ रहा है।

जांच की जा रही है

महिला से गालीगलौच के मामले में एटीएस को घटना की जांच करने को कहा गया है। महिला को सुबह की ड्यूटी देने का कोई नियम नहीं है। जिस तरह स्थिति रहती है, उसी तरह ड्यूटी लगाई जाती है। -वी.पी. कुडे, डिपो मैनेजर, गणेशपेठ बस डेपो, राज्य मार्ग परिवहन महामंड

Created On :   13 July 2019 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story