स्टाफ की कमी, 900 जांच रिपोर्ट पेंडिंग - शुक्रवार को 80 संदिग्धों की जांच नेगेटिव, एक स्वस्थ

Staff shortage, 900 investigation report pending - investigation of 80 suspects on Friday negative
 स्टाफ की कमी, 900 जांच रिपोर्ट पेंडिंग - शुक्रवार को 80 संदिग्धों की जांच नेगेटिव, एक स्वस्थ
 स्टाफ की कमी, 900 जांच रिपोर्ट पेंडिंग - शुक्रवार को 80 संदिग्धों की जांच नेगेटिव, एक स्वस्थ

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना जांच लैब प्रबंधन और स्टाफ में आपसी समन्वय न बन पाने से कोरोना जांच प्रभावित हो रही है। गुरुवार को नाराज स्टाफ ने काम बंंद कर दिया था। प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर मामला सुलझ गया था, लेकिन शुक्रवार को भी आपसी समन्वय नहीं दिखाई दिया। देर रात तक सिम्स से सिर्फ 63 रिपोर्ट प्राप्त हो पाई है। 900 रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग है। वहीं ट्रू नॉट से 27 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं राहत की बात है कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे छुट्टी दी गई है।
सिम्स लैब में स्टाफ की कमी से बढ़े वर्कलोड और अव्यवस्थाओं की वजह से कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। प्रबंधन द्वारा समस्याओं का हल न किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को काम भी बंद कर दिया था। हालांकि बाद में प्रबंधन की समझाइश पर काम शुरू कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को लैब कर्मचारियों और प्रबंधन में आपसी समन्वय की कमी दिखी। सीएमएचओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के आधार पर पूर्व की 780 रिपोर्ट और शुक्रवार को 163 रिपोर्ट मिलाकर 963 रिपोर्ट पेंडिंग थी। इनमें से सिर्फ 63 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अभी भी 900 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।
पांढुर्ना का एक युवक स्वस्थ-
पांढुर्ना के एक पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की अस्पताल से छुट्टी दी गई। 108 एम्बुलेंस से युवक को पांढुर्ना भेजा गया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज संगीता गीडियन, स्टाफ नर्स बिंदेश्वरी, रुकसार, सरोज द्वारा युवक को तुलसी का पौधा देकर वार्ड से विदाई दी गई।
 

Created On :   25 July 2020 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story