स्टेट बार काउंसिल चुनाव - आज खुलेंगी सतना, सीहोर और सिवनी की मतपेटियां

State Bar Council Elections - Satna, Sehore and Seoni ballots to be opened today
स्टेट बार काउंसिल चुनाव - आज खुलेंगी सतना, सीहोर और सिवनी की मतपेटियां
स्टेट बार काउंसिल चुनाव - आज खुलेंगी सतना, सीहोर और सिवनी की मतपेटियां

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के 18वें दिन तक प्रदेश के 38 जिलों के पहले राउण्ड की गिनती पूरी हो गई है। गुरुवार को सतना की मतगणना शुरु हुई। शुक्रवार को सतना जिले की अमरपाटन, रामनगर, मैहर, नागौद, रामपुर बघेलान, उचेहरा के बाद सीहोर, सिवनी जिले व उसकी तहसीलों की मतगणना की जाएगी। चुनाव अधिकारी प्रशान्त दुबे के अनुसार अब तक 150 चक्रों में 36 हजार 683 वोटों के पहले राउण्ड की गिनती पूरी हो चुकी है।
ये उम्मीदवार हैं टॉप 10 में
1- मनीष दत्त (जबलपुर)- 1696 वोट
2- विवेक सिंह (इन्दौर)- 1254 वोट
3- सुनील गुप्ता (इन्दौर)- 958 वोट
4- विजय चौधरी (भोपाल)- 862 वोट
5- मनीष तिवारी (जबलपुर)- 844 वोट
6- आरके सिंह सैनी (जबलपुर)- 822 वोट
7- नरेन्द्र कुमार जैन (इन्दौर)- 802 वोट
8- हितोषी जय हार्डिया (इन्दौर)- 784 वोट
9- रामेश्वर नीखरा (गाडरवारा)- 782 वोट
10- राजेश पाण्डेय (सागर)-  706 वो

Created On :   13 March 2020 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story