राज्य कर्मचारी हड़ताल: विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन, कार्यालय सूने

State employees strike: Support of various employee organizations
राज्य कर्मचारी हड़ताल: विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन, कार्यालय सूने
राज्य कर्मचारी हड़ताल: विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन, कार्यालय सूने

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र राज्य कर्मचारियों के तीन दिवसीय हड़ताल के आज पहले दिन जबरदस्त प्रतिसाद मिला। राज्य सरकारी कर्मचारी विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने के लिए संविधान चौक पहुंचे। संविधान चौक पर पहुंचकर अपनी एकता का परिचय दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की राज्य सरकार के विविध कर्मचारी संगठनों ने इस बंद का समर्थन दिया है। 

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि सातवां वेतन आयोग तुरंत लागू किया जाए, 5 दिन का सप्ताह किया जाए, राज्य सरकार में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए, सातवां वेतन आयोग का एरियर नदी में दिया जाए, अनुकंपा तत्व पर जो पद खाली है, उसे तुरंत भरा जाए सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आज संविधान चौक पर इकट्ठा हुए। हड़ताल में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अलावा शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी विभागों में ठेका पद्धति पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हुए।

संविधान चौक पर सभी विभागों के कर्मचारी अपने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर बार केवल वादा करके आगे निकल गई है। अब ऐसा नहीं चलेगा सरकार को वादा पूरा करना पड़ेगा सरकार कर्मचारियों पर कोई भी कार्रवाई करें और यह हड़ताल नहीं रुकेगी । 3 दिन की जो हड़ताल बुलाई गई है वह तीनों दिन सफल करने का दावा कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने किया है। कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती केवल चर्चा करती है।

चर्चा से बात नहीं हुई इसलिए आज कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ा। कर्मचारी सड़क पर उतरकर अपना हक लेकर ही रहेंगे किसी भी सूरत में कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे और अपने अधिकार के लिए सरकार से भी लड़ने को तैयार हैं। कर्मचारी संगठनों ने एकता के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अभी तक मांगे पूरी नहीं होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है कर्मचारियों ने चेताया कि जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं हुई आगे भी कर्मचारी आंदोलन का रुख अपना सकते हैं।

3 दिन दिवसीय हड़ताल का आज पहला दिन था और संविधान चौक पर सैकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने पहुंचकर अपनी एकता का परिचय दिया। पहले दिन हड़ताल को जबरदस्त प्रतिसाद मिला। राज्य सरकार के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर कार्यालयीन कामकाज पर पड़ा कार्यालय में अधिकारी वर्ग बैठा है।

Created On :   7 Aug 2018 2:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story