महाराजबाग चौक पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा

Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj will be installed at Maharajbagh Chowk
महाराजबाग चौक पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा
नागपुर महाराजबाग चौक पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ, महाराजबाग चौक परिसर में जल्द ही सिंहासन पर विराजमान छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ. राजे मुधोजी भोसले ने पत्र परिषद में यह जानकारी देते हुए बताया कि 31 फीट ऊंची इस प्रतिमा का आधार (सिहांसन) व छत्री सहित कुल ऊंचाई 50 फीट होगी।  उन्होंने बताया कि, चौक परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास पर आधारित साहित्य का ग्रंथालय, म्यूरल्स व ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रहालय भी तैयार किया जाएगा। जनसहयोग से इस प्रकल्प को पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज, नागपुर विद्यापीठ का यह परिसर छत्रपति शिवाजी महाराज परिसर के रूप में जाना जाता है। 31 दिसंबर 2015 को विद्यापीठ व्यवस्थापन परिषद की सभा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। विगत लगभग 8 वर्ष प्रयासों के बाद अब प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची होने का दावा समिति ने किया है। समिति के उपाध्यक्ष शेखर सावरबांधे, सचिव मंगेश डुके, कोषाध्यक्ष विजयकुमार शिंदे, सहसचिव प्रशांत कड़ू के अलावा विद्यापीठ के दो पदसिद्ध सदस्य, विद्यार्थी कल्याण संचालक डॉ. मंगेश पाठक व विद्यापीठ विधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीणा खोब्रागड़े का प्रकल्प के लिए चयन किया गया है। विद्यापीठ के कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी के मार्गदर्शन में प्र-कुलपति डॉ. संजय दुधे व विद्यापीठ के सभी अधिकारियों के सहयोग से यह प्रकल्प पूर्ण करने का आश्वासन समिति की ओर से दिया गया है। 

Created On :   22 Jan 2023 12:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story