सौतेली मां ने बेटे को डांटा तो घर छोड़कर भागा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर सौतेली मां ने बेटे को डांटा तो घर छोड़कर भागा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यशोधरानगर इलाके के 13 वर्षीय बालक को सौतेली मां ने पैसे दिया तो वह उस पैसे से चॉकलेट खरीदा। चॉकलेट खरीदने पर सौतेली मां ने डांटा तो वह अपनी साइकिल लेकर घर से भाग गया। बेटे के अचानक गायब हो जाने पर यशोधरानगर थाने में परिजन शिकायत लेकर पहुंचे। यशोधरानगर पुलिस और मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने दो दिन तक खोजबीन कर बालक को खोज निकाला। उसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यशोधरानगर क्षेत्र में रहनेवाला व्यक्ति ओडिशा की कंपनी में काम करता है। उसे एक बेटा व बेटी है। उसकी पत्नी का निधन हो गया है। उसके बाद उसने  शादी डॉट कॉम के माध्यम से एक बच्चे की मां वाली महिला से शादी की। उसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ उस व्यक्ति के घर में रहने लगी। उस व्यक्ति की पहली पत्नी का बेटा दंश (काल्पनिक नाम) को चॉकलेट खाने की आदत थी। पैसे मिलने पर वह चॉकलेट खरीदकर आता था। गुुरुवार को भी दंश ने  पैसे मिलने पर चॉकलेट खरीदा था। इस बात के लिए  सौतेली मां से फटकार पड़ने पर वह गुस्से में साइकिल निकाला  और घर छोड़कर चला गया। रात को देर रात अपहरण की शिकायत यशोधरानगर थाने में दर्ज हुई।  

दंश साइकिल से कन्हान तक पहुंच गया था। वह ओमरे नामक ढाबे के पास रुका। उसे भूख लगने और थक जाने के कारण ढाबे के सामने पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर सो गया। ओमरे ने उसे उठाया तो वह भूख लगने की बात की। उसे थोड़ा खाना देने के बाद ढाबे पर ही सो जाने के लिए कहा। दूसरे दिन पूछताछ करने पर वह कुछ बता नहीं रहा था। तब उसे कन्हान थाने लेकर गए।  ड्यूटी अधिकारी ने अोमरे की कोई बात सुने बिना ही थाने से फटकार कर भगा दिया। दूसरे दिन भी ओमरे के साथ वही व्यवहार होने पर बालक को ढाबे पर ही रोका।  
 

 

Created On :   25 Dec 2022 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story