- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- निर्भया प्रभारी महिला एसआई के घर पर...
निर्भया प्रभारी महिला एसआई के घर पर पथराव - तत्वों की करतूत

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कोरोना वायरस से चल रही जंग में पुलिस विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। जरुरत पडऩे पर लॉकडाउन का पालन कराने पुलिस टीम लोगों पर सख्ती भी बरत रही है। गुरुवार को हार्ट स्पाट घोषित गुलाबरा का एक युवक बेवजह घर से बाहर घूम रहा था। जिसे निर्भया प्रभारी एसआई द्वारा फटकार लगाई गई थी। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात उक्त एसआई के घर पथराव की घटना हुई। संभावना जताई जा रही है कि उपद्रवी युवक ने एसआई के घर पथराव किया है।
टीआई विनोद कुशवाह ने बताया कि निर्भया प्रभारी महिला एसआई ने गुरुवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे एक युवक को फटकार लगाई थी। इसके बाद शुक्रवार को जिस मकान में एसआई किराए से रहती है। वहां ईंट के टुकड़े मिले है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक ने ही नशे में पत्थर चलाएं होंगे। उसे किसी ने पथराव करते नहीं देखा है। शुक्रवार को पुलिस टीम को भेजकर गुलाबरा गली नम्बर सात में रहने वाले रोमी खातरकर को पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Created On :   25 April 2020 6:25 PM IST