सिंगोड़ी में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, एक दर्जन घायल

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने सिंगोड़ी में इक_ा हुए थे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने किया हल्क सिंगोड़ी में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, एक दर्जन घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। सिंगोड़ी में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने पहुंचेे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। पहले दोनों ओर से नारेबाजी हुई फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं को खदेडऩे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, बावजूद इसके सीएम का पुतला फूंकने में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सफल हो गए। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के बाद जिला मुख्यालय से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी व तीन विधायक भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमार्ग पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 4-4 लोगों के खिलाफ बलवा, तोडफ़ोड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सिंगोड़ी में जमा हो गए थे। यहां कांग्रेस कार्यालय से करीब दो सौ मीटर दूर बस स्टैंड पर कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जबकि बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ  कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। दोनों का आमना-सामना नारेबाजी के साथ हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को खदेड़ती इससे पहले ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पथराव की सूचना पर जिला मुख्यालय से पीसीसी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, सौंसर विधायक विजय चौरे, पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सिंगोड़ी पहुंचकर विरोध जताया। मुख्य मार्ग पर करीब 20 मिनट धरना दिया। बाद में एएसपी व अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर माने।
अमरवाड़ा एसडीओपी संतोष डेहरिया का कहना कि सिंगोड़ी में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के 6-6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 4-4 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी संपत्ति में तोडफ़ोड़ और मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

Created On :   30 Dec 2021 10:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story