पूर्व मंत्री बिसेन की नुक्कड़ सभा में पथराव, पूर्व नपाध्यक्ष सहित 3 को चोट

पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का आरोप- विपक्षी पार्टी के गुर्गों ने किया पथराव पूर्व मंत्री बिसेन की नुक्कड़ सभा में पथराव, पूर्व नपाध्यक्ष सहित 3 को चोट


छिंदवाड़ा/पांढुर्ना  पूर्व मंत्री व पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन की शनिवार रात पांढुर्ना में नुक्कड़ सभा के दौरान मंच पर पथराव का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री बिसेन ने बताया कि रात करीब 9.45 बजे वे शहर में 11 वीं नुक्कड़ सभा ले रहे थे। इस दौरान सभा स्थल के थोड़ी दूरी से एक बिल्डिंग के पीछे से कुछ पत्थर आए। इन पत्थरों के चलते पांढुर्ना नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे, पीए राहुल राहंगडाले सहित वार्ड के अन्य तीन लोगों को चोटें आई हैं। पूर्व मंत्री के अनुसार उन पर राजनीतिक द्वेष भावना के चलते विपक्षी पार्टी के गुर्गों ने पथराव किया। इस मामले में पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। एसडीओपी रोहित लिखारे ने बताया कि पूर्व नपा अध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों ने पथराव किया। देर रात पूर्व नपा अध्यक्ष की एमएलसी कराई गई।
दोपहर से नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे बिसेन
पांढुर्ना में गौरीशंकर बिसेन की यह आखिरी नुक्कड़ सभा थी। वे दोपहर से सभाएं कर रहे थे। हालांकि आखिरी सभा भी पूरी हो गई थी। इसके बाद पत्थरबाजी का हल्ला मचा।

Created On :   25 Sept 2022 9:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story