महिलाओं में प्रचंड क्षमता, बचत गटों को उद्योगों से मिलेगी मजबूती : गडकरी

Strong potential in women, savings groups will get strength from industries nitin gadkari
महिलाओं में प्रचंड क्षमता, बचत गटों को उद्योगों से मिलेगी मजबूती : गडकरी
महिलाओं में प्रचंड क्षमता, बचत गटों को उद्योगों से मिलेगी मजबूती : गडकरी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। महानगरपालिका व राज्य सरकार की साझेदारी से तैयार हो रहा जिजाऊ शोध संस्थान महिला उद्योजक प्रकल्प भवन शहर के महिला बचत गटों को उद्योग के माध्यम से मजबूती प्रदान करेगा। महिलाओं में प्रचंड क्षमता है। अपनी क्षमता का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, पैकेजिंग, मार्केटिंग का ध्यान रखने पर मनपा का यह प्रकल्प गुणवत्तापूर्ण उत्पादन केंद्र बनकर उभरने का विश्वास केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने व्यक्त किया।

जिजाऊ शोध संस्थान महिला उद्योजक भवन प्रकल्प में भूमिपूजन समाराेह में वे बोल रहे थे। शंकर नगर में जिजामाता सभागृह के पास गडकरी के हाथों भवन का भूमिपूजन  किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आदर्श है। राज्य का आदर्श निर्माण करने का महत्वपूर्ण कार्य राजमाता जिजाऊ ने किया। उनके नाम शहर में महिलाओं के लिए जिजाऊ शोध संस्थान महिला उद्याेजक भवन प्रकल्प साकार किया जा रहा है। बचत गटों के माध्यम से तैयार किए जाने वाले उत्पादों में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं करने का उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया। गुणवत्तापूर्ण उत्पादन उनके सक्षमीकरण में महत्वपूर्ण कदम साबित होने का उन्होंने महिलाओं को मंत्र दिया।

प्रदर्शन केंद्र के लिए दस करोड़  की घोषणा
महिला बचत गटों के उत्पाद का मार्केटिंग और बाजार की बड़ी चुनौती है। उत्पाद का मार्केटिंग करने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय के माध्यम से प्रकल्प में प्रदर्शन केंद्र साकार करना जरूरी है। इसमें 700 से 800 लोगों के बैठने की क्षमता का सभागृह, अत्याधुनिक उपकरणों का समावेश, डिजिटल स्क्रीन, राउंड टेबल कांफ्रेंस हॉल, ई-लाइब्रेरी, सौर ऊर्जा पैनल आदि सुविधाओं से लैस प्रदर्शन केंद्र का निर्माण करने 10 करोड़ निधि उपलब्ध कराने की गडकरी ने घोषणा की।

राज्य सरकार देगी 10 करोड़ निधि : मुनगंटीवार
राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महिलाओं के लिए राज्य में पहली बार स्वतंत्र उद्योग भवन साकार होने जा रहा है। इस प्रकल्प के लिए 17 करोड़, 41 लाख 94 हजार 656 रुपए निधि प्रस्तावित है। राज्य सरकार कीओर से 10 करोड़ निधि आवंटित किया गया है। और 10 करोड़ निधि दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर निधि कम नहीं पड़ने दिया जाएगा। इस प्रकल्प के माध्यम से महिलाएं औद्योगिक विकास में आगे बढ़ने का विश्वास पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने व्यक्त किया। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने किया।

महापौर नंदा जिचकार ने महिलाओं से औद्योगिक क्षेत्र में कदम रखकर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. परिणय फुके, विधायक सुधाकर देशमुख, सुधाकर कोहले, मलिक्कार्जुन रेड्डी, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, मनपा में सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र ठाकरे, सूक्ष्म, लघु व मध्य उद्योग संस्थान नागपुर के संचालक पी. एस. पार्लेवार, महिला व बालकल्याण समिति सभापति संगीता गिर्हे, स्थापत्य समिति सभापति अभय गोटेकर, जलप्रदाय समिति सभापति विजय झलके, धरमपेठ जोन सभापति अमर बागड़े, भाजपा प्रतोद दिव्या धुरडे, नगरसेवक सुनील अग्रवाल, उज्ज्वला शर्मा, रूपा राय, परिणिता फुके, वर्षा ठाकरे, प्रगति पाटील, चेतना टांक, सुनील हिरनवार, धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे, कार्यकारी अभियंता गिरीश वासनिक आदि उपस्थित थे।
 

Created On :   31 Aug 2019 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story