- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मैट के लिए 24 नवंबर तक कर सकते हैं...
मैट के लिए 24 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाय

By - Bhaskar Hindi |4 Oct 2017 3:57 PM IST
मैट के लिए 24 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाय
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट(मैट) 2017 के लिए स्टूडेंट्स 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एग्जाम देश के लगभग 350 बी-स्कूल्स में एडमिशन के लिए होता है। अन्य एमबीए एंट्रेंस टेस्ट की तरह इसमें भी डाटा एनालिसिस एंड सफिशिएंसी, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग, मैथमेटिकल, इंडियन एंड ग्लोबल एन्वाॅयर्नमेंट सेक्शन से लगभग 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें 150 मिनट में हल करना होगा। 25 नवंबर के बाद से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। मैट का आयोजन 3 दिसंबर को पेपर-पेन बेस्ड और 9 दिसंबर को कंप्यूटर बेस्ड होगा। इसके बाद संस्थान मैट स्कोर देखने के बाद रिटन एबिलिटी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू कर फाइनल एडमिशन देते हैं।
Created On :   4 Oct 2017 5:23 PM IST
Next Story