- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दोपहर में अचानक हुई झमाझम बारिश,...
दोपहर में अचानक हुई झमाझम बारिश, मौसम में घुली ठंडक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार दोपहर जोरदार बारिश हुई। हालांकि बारिश का यह दौर लंबा नहीं चला, कुछ देर तक झमाझम बारिश होने के बाद बदरा शांत हो गए। इससे पहले रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे शहर में कुछ स्थानाें पर अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन आधे घंटे के अंदर ही धूप निकल आई। कुछ समय बाद फिर बादलों का जमावड़ा लग गया। बारिश का तापमान पर असर देखने को मिला।
तापमान
अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को यह 32.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई।
न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत के बराबर है।
शनिवार को यह 23.5 डिग्री सेल्सियस था। इसमें रविवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
सोमवार को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और फिर दो-तीन दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा। शनिवार को हुई बारिश रविवार को 2.4 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Created On :   7 Sept 2020 5:24 PM IST