हजारो फीट की ऊंचाई पर जब अटकी सांस, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग 

sudden technical failure in the aircraft number 7001 of Go Air
हजारो फीट की ऊंचाई पर जब अटकी सांस, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग 
हजारो फीट की ऊंचाई पर जब अटकी सांस, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हजारों फीट की ऊंचाई पर लोगों की उस समय सांस अटक गई जब उनके विमान में तकनीकी खराबी आई। बंगलुरु से उड़ान भरकर नई दिल्ली जा रहे गो एयर के विमान क्रमांक-7001 में अचानक खराबी आ गई। विमान में एयर प्रेशर कम होने का संकेत जैसे ही पायलट को मिला, उसने तत्काल विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की मदद मांगी। नागपुर के विमानतल से अनुमति मिलते ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह है पूरा प्रकरण
जानकारी के अनुसार, गो एयर के विमान क्रमांक-7001 ने दोपहर 1 बजे बंगलुरु से उड़ान भरी थी। उसे दोपहर 3.30 बजे नई दिल्ली पहुंचना था।  हजारों फीट की ऊंचाई पर अचानक विमान के कॉकपिट में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को एयर प्रेशर कम होने की सूचना मिली। उसने  तत्काल इमजरेंसी लैंडिंग के लिए कॉल किया। तभी नागपुर के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरने की स्वीकृति दे दी गई।  विमान को दोपहर 2.48 बजे उतरा गया।

अचानक विमान नागपुर उतरने के विरोध में यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की। इस पर गो एयर ने नागपुर विमानतल से रात 9.10 बजे दूसरे विमान से नई दिल्ली जाने की व्यवस्था की। जांच के विमान के यहां से उड़ान भरने की जानकारी दी गई है।

यात्रियों ने जताई नाराजगी 
कुछ यात्रियों ने नागपुर में विमान उतारने पर नाराजगी व्यक्त की। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को नाश्ता और खाने की सुविधा की गई, लेकिन इसके बाद भी कुछ यात्रियों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ और उन्होंने अपना टिकट रद्द कर िदया। इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि तय समय पर न पहुंच पाने की वजह से वह बाद में नहीं जाना चाहते थे। टिकट रद्द करने वालों को किराया वापस करने की बात गो एयर के अधिकारियों ने कही।

गजराज भी उतरा
रशियन मेड भारतीय वायुसेना का गजराज विमान शुक्रवार को नागपुर विमानतल पर उतरा। विशालकाय विमान को लेकर उत्सुकता बनी रही। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसका उपयोग मालवाहक या सेना को लाने- ले-जाने के रूप में उपयोग किया जाता होगा।  

Created On :   27 April 2019 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story