दिन में हो रही गर्मी, रात में नमी, इस कारण नहीं बढ़ रहा तापमान

Summer heat day, humidity in Night, temperature is not increasing due to this
दिन में हो रही गर्मी, रात में नमी, इस कारण नहीं बढ़ रहा तापमान
दिन में हो रही गर्मी, रात में नमी, इस कारण नहीं बढ़ रहा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से नमी आने की वजह से हवा नम बनी हुई है। जिस वजह से हवा में ठंडक रहती है। यही वजह है कि अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह होने के बाद भी दिन में गर्मी बनी रहती है जबकि रात में राहत मिल जाती है। नमी की वजह से शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। इसी नमी के चलते 28 अप्रैल को तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की वजह से 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की वजह से 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 कम है। न्यूनतम तापमान में कमी होने के साथ ही अधिकतम तापमान भी फिलहाल ठीक चल रहा है जिस वजह से फिलहाल राहत बनी हुई है।

अगले 4 दिनों तक हवा में नमी होने की वजह से राहत रहने की संभावना जताई जा रही है। 28 मार्च को नागपुर जिले के अलावा अकोला, अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली और वर्धा जिले में तेज हवा की बारिश की संभावना है। जबकि 27 को भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया जिले में तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

 

Created On :   26 April 2020 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story