'स्वच्छता सर्वेक्षण-2020': इंदौर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर

Swachh Survekshan 2020 Live Update PM Modi announce results of annual cleanliness survey
'स्वच्छता सर्वेक्षण-2020': इंदौर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर
'स्वच्छता सर्वेक्षण-2020': इंदौर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण (Annual Cleanliness Survey) के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ (Swachh Survekshan 2020) के परिणामों की घोषणा की। सर्वेक्षण रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को लगातार चौथी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है। वहीं देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर है जबकि महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे पायदन पर है। 

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने गुरुवार को स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट जारी की है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में देश में सबसे साफ शहर के रूप में इंदौर पहले स्थान पर चुना गया है। इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर के लोगों का शुक्रिया किया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, इंदौर और उसके लोगों ने स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, शहर के लोगों, राजनीतिक नेतृत्व और नगर निगम को बधाई।

भारत का दूसरा सबसे साफ शहर सूरत
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा गुजरात का औद्योगिक शहर सूरत, दूसरा सबसे साफ शहर है। इसके लिए गुरजरात के सीएम विजय रुपाणी की तारीफ की।

सफाई में तीसरे स्थान पर नवी मुंबई
महाराष्ट्र का नवी मुंबई शहर जो कि सफाई में तीसरे स्थान पर है इसके लिए भी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने शहर के लोगों और नगर निगम को बधाई दी, लेकिन सीएम उद्धव ठाकरे का जिक्र नहीं किया।

शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक, वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है। हरदीप पुरी ने कहा, पीएम मोदी लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को प्रेरित किया है।

स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जालंधर कैंट देश का सबसे स्वच्छ कैंट एरिया है। इसके लिए भारतीय सेना को बधाई दी गई।

 

 

 

Created On :   20 Aug 2020 3:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story