तबलीगी : नागपुर से 56 लोग गए थे दिल्ली- 54 क्वारंटाइन, रिपोर्ट का इंतजार

Tabligi: 56 people went to Delhi - 54 quarantine, awaiting report
तबलीगी : नागपुर से 56 लोग गए थे दिल्ली- 54 क्वारंटाइन, रिपोर्ट का इंतजार
तबलीगी : नागपुर से 56 लोग गए थे दिल्ली- 54 क्वारंटाइन, रिपोर्ट का इंतजार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तबलीगी जमात से लौटे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो उनके परिवार वाले भी क्वारंटाइन किए जाएंगे। जिसे लेकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज स्थित तबलीगी जमात में नागपुर से 56 लोग शामिल होने के गए थे। मनपा प्रशासन ने इनकी तलाश कर 54 लोगों को बुधवार को विधायक निवास (एमएलए होस्टल) में क्वारंटाइन कर लिया है। दो अन्य लोग नागपुर ग्रामीण के हिंगना व अन्य क्षेत्र से जुड़े हैं। जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करा दिया है। फिलहाल सभी 54 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। 

रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिवार वाले भी होंगे क्वारंटाइन

इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संबंधित परिवारों को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो संबंधित को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए जा सकते हैं। फिलहाल जिन इलाकों में यह रहते है, वहां भी नजर रखी जा रही है। ज्यादातर लोग मोमिनपुरा, जाफर नगर के बताए जा रहे हैं। मनपा के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण गंटावार ने बताया कि सभी रेल मार्ग से नागपुर आए हैं। ऐसे में इनके साथ रेलवे प्रवास के दौरान जो संपर्क में रहे हैं, उन्हें आगे आने का आह्वान किया गया है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिवार वाले भी होंगे क्वारंटाइन

हालांकि राहत की बात यह है कि इनके साथ जो धर्मगुरु गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें मंगलवार को मेडिकल में भर्ती किया गया था। इधर, मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने भी संपर्क में आने वाले लोगों को सामने आने का आह्वान किया है।

Created On :   2 April 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story