- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 'मामा तालाब' के विकास के लिए टाटा...
'मामा तालाब' के विकास के लिए टाटा ट्रस्ट देगा 30 करोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विभागीय आयुक्त अनूप कुमार का कहना है कि विदर्भ में मालगुजारी तालाब के नाम से प्रसिद्ध मामा तालाबों के विकास के लिए टाटा ट्रस्ट 30 करोड़ की निधि देगा। इससे धान उत्पादन के साथ ही मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक व आर्थिक विकास के दृष्टि से महत्वपूर्ण 1420 मामा तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा।
विभागीय आयुक्तालय में मालगुजारी तालाबों के फिर से विकास कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान विभागीय आयुक्त अनूप कुमार ने कहा कि नागपुर, भंडारा, वर्धा, चंद्रपुर व गड़चिरोली जिले के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के लिए टाटा ट्रस्ट 30 करोड़ का सहयोग कर रहा है। इससे नागपुर जिले के सिंचाई क्षेत्र को गति मिलेगी। यह प्रकल्प प्राथमिकता से पूरा करने के लिए नियोजन किया गया है। इस प्रकल्प के लिए 1419 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। काम की शुरूआत हो चुकी है और इसके लिए 161 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इसमें 261 काम पूरे हुए हैं। कृषि विकास के अलावा पर्यावरण संवर्धन, किसनों की आर्थिक उन्नति के लिए टाटा ट्रस्ट अहम योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि विदर्भ वैधानिक विकास मंडल ने विशेष दिलचस्पी लेकर माजी मालगुजारी तालाबों के पुनरुत्थान का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तैयार किया। इससे किसानों का जीवनमान व आर्थिक उन्नति हो सकेगी। मामा तालाब पुनरुत्थान से होने वाले जलभंडारण में मत्स्यपालन किया जाएगा। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए विविध उपक्रम चलाए जाएंगे। टाटा ट्रस्ट के विभागीय प्रबंधक मुकुंद गुप्ते ने कहा कि विदर्भ के जिलों में विविध खेती विकास व जलसंधारण के माध्यम से किसानों का विकास किया जाएगा। पूरक व्यवसाय निर्माण कर आर्थिक विकास करने में मदद की जाएगी। खेती माल को सीधे मार्केट उपलब्ध किया गया है। एन कृषि यह मोबाइल एप तैयार किया गया है। इससे किसानों को मार्गदर्शन किया जा रहा है।
Created On :   23 Aug 2017 3:12 PM IST