छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मुंबई में नाबालिगों को निशाना बनाने वाला धराया

Teacher arrested for threatening to female students
छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मुंबई में नाबालिगों को निशाना बनाने वाला धराया
छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मुंबई में नाबालिगों को निशाना बनाने वाला धराया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाबालिग लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक पांच लड़कियों के साथ इसी तरह अश्लील हरकत की बात स्वीकार की है लेकिन पुलिस को शक है कि उसने इस तरह की और वारदातों को अंजाम दिया है। घाटकोपर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही इस तरह की वारदातों के चलते पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन शामा (35) है। वह घाटकोपर के ही भटवाडी इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने 13 अगस्त को घाटकोपर इलाके में रहने वाली एक 10 साल की बच्ची से अश्लील हरकत की थी। डांस क्लास से वापस लौट रही बच्ची को आरोपी चॉकलेट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। बच्ची घबराकर रोने लगी तो आरोपी भाग गया। इसके बाद किसी शख्स ने बच्ची को घर पहुंचाया। इस दौरान बच्ची के घर आने में हुई देरी के चलते परेशान परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। सहमी बच्ची ने मामले का खुलासा किया तो परिवार वालों ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन के लिए एक टीम बना दी। इसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और खबरियों के जरिए पुलिस ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पार्कसाइट और घाटकोपर इलाकों में 2-2 और साकीनाका इलाके में 1 इसी तरह की वारदात अंजाम देने का मामला दर्ज है। 
 

नागपुर में छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

उधर नागपुर के पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं से शिक्षक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक ज्ञानेश्वर बलिराम नाडेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक ने दोनों छात्राओं को घटना के बारे में किसी से कुछ बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। 

परिजनों को दी जानकारी

पुलिस के अनुसार  प्लॉट नं. 48, दाभा निवासी ज्ञानेश्वर नाडेकर अपने घर पर ट्यूशन क्लासेस चलाता है। उसकी क्लास में  दाभा निवासी 10 वर्षीय दो छात्राएं पढ़ती हैं। ज्ञानेश्वर पर आरोप है कि दोनों छात्राओं से वह गत कुछ दिनों से अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्राओं को डरा धमकाकर रखा था। शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे दोनों छात्राएं हमेशा की तरह ट्यूशन क्लास में गई थीं। आरोपी शिक्षक ने क्लास छूटने के बाद दोनों छात्राओं से अश्लील हरकतें की। छात्राएं घबराई हुईं घर पहुंचीं। छात्राओं की यह स्थिति देखकर उनके परिजनों ने पूछताछ की। पहले तो दोनों छात्राओं ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में ज्ञानेश्वर की करतूतों के बारे में जानकारी दी। तब पालकों ने अंबाझरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक ज्ञानेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है। 

तेरहवीं में जा रहा था ह्रदयाघात से मौत

तेरहवीं में जाते वक्त कार में ही एक व्यक्ति काे हृदयाघात का झटका आया और  उसकी मौत हो गई। जयताला निवासी संतोष ठाकरे (38) ठेकेदारी करता था।  राजेद्र श्रीवेल और अन्य एक-दो लोगों के साथ मध्य प्रदेश के सिवनी में किसी के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में वह शामिल होने जा रहा था। वेडा हरिशचंद्र गांव के पास कार में ही संतोष की तबीयत खराब हो गई। कार रोकी गई। संबंधित थाने के एक कर्मचारी की मदद से संतोष को पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भी मृत्यु की पुष्टि की। मामले को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है, क्योंकि हृदयाघात से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। उपनिरीक्षक मनपिया ने प्रकरण दर्ज किया है। 

Created On :   26 Aug 2019 11:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story