चार दिन में पारा 9 डिग्री गिरा, दिनभर छायी रही बदली

Temperature going Down by 9 degrees within this four days
चार दिन में पारा 9 डिग्री गिरा, दिनभर छायी रही बदली
चार दिन में पारा 9 डिग्री गिरा, दिनभर छायी रही बदली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार दोपहर को हुई बारिश के बाद अचानक मौसम में ठंडक भर आई। सोमवार को भी बदली छाई रही। हालांकि मौसम विभाग ने बिजली कड़कने और बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी थी, लेकिन मंगलवार को बदली सी रही। रविवार दोपहर से लेकर सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक तक कुल 13 मिमी. बारिश दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर  16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुढ़का पारा
24 घंटे के भीतर तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पूर्वानुमान है कि 13 व 14 फरवरी को भी आसमान में बादल बने रहेंगे।   15 को फिर छिटपुट बारिश हो सकती है। 16 व 17 फरवरी तक हल्के बादल छाए रहेंगे। 18 को आसमान खुलने का अनुमान है। सोमवार देर शाम शुरू हुई छिटपुट बारिश समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

काटोल तहसील में बारिश, ओलावृष्टि
सोमवार शाम काटोल तहसील में अनेक स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई तथा सुपारी के आकार के ओले गिरे। लाडगांव वाढोणा, रिधोरा, लिंगा, झिलपा, इसापुर, मेंडकी, पंचधार मेंडकी, कोंढाली, खैरी, बोरी, गोंडी मोहगांव, जटामजरी गंगालडोह, चनकापुर, बोरडोह, भाजीपानी, माडेगांव, केनवा, कलंबा, कारला, आगरा आदि।

मृग बहार की संतरा, मौसंबी की खड़ी फसल बर्बाद
कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति तारकेश्वर शेलके, संचालक अंगद भैस्कर, संजय डांगोरे, लाडगंाव के किसान निलेश रिधोरकर, गोपीचंद ढोके ने बताया कि लाडगांव, लिंगा रिधोरा, कोंढाली, मेंडकी आदि स्थानों पर ओले गिरने से भारी नुकसान हुआ है। काटोल शहर में कुछ स्थानों पर झोपड़ियों की छत उड़ गई। खाने-पीने का सामान खराब होने हो गया। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था सत्तापक्ष नेता चरणसिंह ठाकुर, नगराध्यक्ष वैशाली ठाकुर, मुख्याधिकारी अशोक गराटे ने की।
 

  • अनेक मार्ग ओलावृष्टि से भर गए थे। 
  • छत टूटने से घर में ओले गिरे। 
  • लिंगा मार्ग पर पेड़ धराशायी हो गए। 
  • अभी रिपोर्ट नहीं आई है
     

Created On :   13 Feb 2018 4:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story