2 डिग्री और गिर सकता है नागपुर का तापमान, ठिठुर रहे लोग

Temperature of Nagpur can fall 2 degrees, extreme cold in city
2 डिग्री और गिर सकता है नागपुर का तापमान, ठिठुर रहे लोग
2 डिग्री और गिर सकता है नागपुर का तापमान, ठिठुर रहे लोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है। माैसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंड हवा के कारण शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हटने से भी ठंड बढ़ रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हटने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ हो रहा है। आसमान साफ होने से ठंड में वृद्धि हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।  मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को तापमान में और दो डिग्री तक की गिरावट संभव है। उत्तर से आ रही ठंड के कारण ठंडी का एहसास हो रहा है। हालांकि अच्छी बात यह है कि हवा की गति बहुत ज्यादा नहीं है। सोमवार को हवा प्रति घंटे 8 से 10 किमी की रफ्तार से चली। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इससे बादल छटेंगे और तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार से तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। 

घरों में दुबकने को मजबूर 
पिछले चार दिन से जारी ठंड के प्रकोप के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शाम के बाद से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो जाती है। रात को बाजारों की रौनक भी कम दिखाई दे रही है। गर्म कपड़ों की मांग फिर एक बार बढ़ गई है।

विमानों की लेटलतीफी जारी
देश के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के कारण लगातार विमानों में देरी चल रही है। सोमवार को भी नागपुर विमानतल पर पहुंचने वाले कुछ विमानों में देरी दर्ज की गई है। कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-663 अपने तय समय सुबह 6 बजे से करीब 3 घंटे देरी से, कोची से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-816 अपने तय समय सुबह 10.50 बजे से करीब आधा घंटे देरी से, हैदराबाद से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 7102 अपने तय समय शाम 6.20 बजे से आधा घंटे देरी से, इंदौर से आने वाला इंडिगो का विमान 436 अपने तय समय रात 7.55 से आधा घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला जेट एयरवेज का विमान क्रमांक 2865 अपने तय समय रात 9.20 बजे से करीब 1.45 घंटे देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान 6912 अपने तय समय रात 10.45 बजे से करीब 45 मिनट देरी से संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर पर पहुंचा।
 

Created On :   29 Jan 2019 5:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story