फिर से आग उगल रहा सूरज, नागपुर में पारा उछला

temprature is getting increased by 4.4 degree in nagpur, Heat rises
फिर से आग उगल रहा सूरज, नागपुर में पारा उछला
फिर से आग उगल रहा सूरज, नागपुर में पारा उछला

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।   रविवार की शाम गरज के साथ आई बौछारों और तेज हवाओं ने रात के तापमान को गिरा दिया था, मगर सोमवार सुबह बादलों की खेप के रवाना होते ही सूर्य की तीखी किरणों ने फिर से झुलसाना शुरू कर दिया। दिन के पारे में 4.4 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई और पारा इस सत्र में पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू गया।   मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी में तीव्र गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शाम तक कमोबेश एक सी आर्द्रता रही। सुबह 27 प्रतिशत तथा शाम को 28 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।  

संभव है तापमान में वृद्धि
शहरवासी मंगलवार को सुबह से ही सूर्यदेव के कोप का भाजन बने रहे रहे।  इसमें मौजूद नमी ने आग में घी का काम कर दिया। सुबह से ही तीखी धूप से सूरज आग उगलता प्रतीत हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश व इससे जुड़े राजस्थान के इलाके पर एक चक्रवाती चक्र बना हुआ है। हिंद महासागर व दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर भी एक द्रोणिका खिंची हुई है। इसके प्रभाव से विदर्भ के कुछ हिस्सों में मंगलवार की शाम के समय तेज आंधी के साथ हल्की बौछारें आ सकती हैं। तापमान में भी वृद्धि के आसार हैं।

मौसम ने बिगाड़ी सेहत
उल्लेखनीय है कि कभी तेज धूप और कभी अचानक बारिश होने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में भी मरीजों की लाइन दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शहर का मौसम इसी तरह बदलते रहने की संभावना जताई जा रही है।।

 

Created On :   17 April 2018 2:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story