- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- 2 माह बाद पकड़ाया बाघ शिकार का फरार...
2 माह बाद पकड़ाया बाघ शिकार का फरार आरोपी

By - Bhaskar Hindi |17 Jun 2022 6:31 AM
शहडोल 2 माह बाद पकड़ाया बाघ शिकार का फरार आरोपी
डिजिटल डेस्क, शहडोल। जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ढोलर गांव में 19 अप्रैल को करंट लगाकर बाघ के शिकार मामले में फरार एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने गुरुवार को पकड़ लिया है। अमझोर रेंजर रविंद्र तिवारी ने बताया कि कौआसरई निवासी फरार आरोपी सोनई की तलाश बाघ शिकार के बाद से ही की जा रही थी। जयसिंहनगर एसडीओ मुकुल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जांच के दौरान पता चला कि फरार आरोपी सोनई सूरत सहित अन्य शहरों में छिपा था। फरारी काट रहा था। कुछ दिन पहले वह गांव आया और गांव के बाहर ही गुरुवार को पकड़ लिया गया। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Created On : 17 Jun 2022 12:00 PM
Tags
Next Story