- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- घर में घुसकर भालू ने किया महिला पर...
घर में घुसकर भालू ने किया महिला पर हमला- पालतू कुत्ते ने बचाई जान

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/तामिया। घर में घुसकर भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमला होते की महिला ने बचाव के लिए चीख पुकर मचा दी जिससे उसका पालतू कुत्ता जोर से भोंकता हुआ भालू की ओर दौड़ा और भालू महिला को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। तामिया के ग्राम उमरिया में बुधवार सुबह एक भालू घर में घुस गया, जिसने घर में सो रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेंजर आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि तामिया वनपरिक्षेत्र के ग्राम उमरिया में घर में घुसे रीछ ने 55 वर्षीय पार्वती पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला के शरीर पर गहरे घाव लगे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल महिला को तामिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। विभाग की ओर से महिला का इलाज कराया जा रहा है।
कुत्तों ने बचाई महिला की जान-
घर में अचानक रीछ को देखकर पार्वती ने सहायता के लिए लोगों को आवाज लगाई। इस बीच रीछ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की आवाज सुनकर घर के पालतू कुत्तों ने भौंकना शुरू किया। जिससे रीछ डरकर घर से बाहर की ओर भाग गया। जिसकी वजह से महिला की जान बच पाई।
सिवनी में मिल रही बाघ की लोकेशन-
पेंच नेशनल पार्क के बफर एरिया में बसे कोनापिंडरई में मजदूर पर हमला करने वाले बाघ की लोकेशन पेंच नदी के पास सिवनी में मिल रही है। बाघ ने मजदूर केवल नरेती पर हमला कर दिया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। वन विभाग ने यहां पर बाघ पर नजर रखने के लिए पांच कैमरे लगाए थे। इन कैमरों में बाघ की जगह तेंदुआ नजर आया। पार्क के अमले के मुताबिक बाघ की लोकेशन बदल गई हैं। पेंच नदी के उस पार बसे सिवनी जिले के बफर जोन से लगे हिस्सों में उसकी मौजूदगी नजर आ रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री परते ने बताया कि मृतक के परिवार में किसी एक को वन विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ किया जाएगा।
Created On :   17 May 2018 1:25 PM IST