भाजपा नेता एकनाथ खडसे का भांजा जलगांव से गिरफ्तार

The BJP leader Eknath Khadses nephew arrested from Jalgaon
भाजपा नेता एकनाथ खडसे का भांजा जलगांव से गिरफ्तार
भाजपा नेता एकनाथ खडसे का भांजा जलगांव से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) अश्विनी बिद्रे-गोरे की गुमशुदगी के मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। कलंबोली पुलिस ने रविवार देर रात वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे के भांजे को जलगांव से गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस जल्द ही चार और लोगों पर शिकंजा कस सकती है।

एपीआई की गुमशुदगी का मामला

गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश पाटील उर्फ राजू है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अश्विनी की गुमशुदगी के दौरान पाटील मीरा रोड इलाके में था और वह मामले में गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर के संपर्क में था। कुरुंदकर ने पाटील को 11 अप्रैल 2016 को फोन किया जिसके बाद वह मुंबई आया था। हिरासत में लेकर दो दिन पूछताछ के बाद पुलिस ने पाटील को गिरफ्तार कर लिया। जो चार लोग संदेह के घेरे में हैं उनके मोबाइल लोकेशन भी मीरा रोड इलाके में था। इसके अलावा सांगली का एक व्यापारी भी संदेह के घेर में है। व्यापारी भी अश्विनी की गुमशुदगी के दौरान कुरुंदकर से संपर्क में था।

अश्विनी पिछले साल अप्रैल से लापता

एपीआई अश्विनी पिछले साल अप्रैल से लापता हैं। इससे पहले नई मुंबई पुलिस कुरुंदकर की गिरफ्तारी के बाद अदालत में आशंका व्यक्त कर चुकी है कि शायद अश्विनी के साथ कुरुंदकर के घर में कुछ ऐसा हुआ है जिसे छिपाने के लिए दीवारों पर नया रंग लगाया गया। अश्विनी के परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी के लंबे समय बाद भी ठीक से जांच न करने के मामले में हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने नई मुंबई पुलिस को फटकार लगाते हुए जांच में हुई प्रगति की जांनकारी मांगी थी। अश्विनी के गायब होने के बाद पता चला था कि उसके इंस्पेक्टर कुरुंदकर के साथ करीबी रिश्ते थे।     


 

Created On :   11 Dec 2017 1:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story