शहडोल में आयोजित आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जा रही बस पलटी

The bus going to the tribal day program organized in Shahdol overturned
शहडोल में आयोजित आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जा रही बस पलटी
मौके पर एक की मृत्यु, और लगभग 40 लोग हुए घायल शहडोल में आयोजित आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जा रही बस पलटी

डिजिटल डेस्क,शहडोल। सिहोरा-शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत नवीन (तपा) खुडावल से शहडोल रवाना की गई बस रास्ते में उमरियापान के पास दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश मिश्रा,मोहन यादव,रेखा बाई,श्याम लाल गड़ारी, गोविंद गडारी को जबलपुर रेफर कर शेष सामान्य घायलों को सिविल अस्पताल सिहोरा रवाना किया गया।

बस में सवार लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली ब्लाक के गांव से बस क्रमांक एमपी 20 पीए 2177 प्रातः 7:30 रवाना हुई थी पान उमरिया के नजदीक मोड़पर चालक का बस से नियंत्रण हट जाने के कारण बस पलट गई । बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया भेजा गया।

मृतक को चार लाख एवं घायलों को 50,50 हजार मुआवजे की घोषणा

22 वर्षीय युवक की मौत,

सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक हादसे में ग्राम तपा खुड़ावल निवासी आशु कोल (22) की मौत हो गई है। वहीं सरपंच पति राजेश कुमार मिश्रा (35)और सचिव राम किशोर पटेल (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही कटनी कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है।

विधायक बिश्नोई पहुंचे सिहोरा अस्पताल

घटना की जानकारी लगते ही सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों का हाल जानने पाटन मझौली विधायक अजय विश्नोई ने पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना। एवं प्रदेश सरकार के मुखिया को घटना से अवगत कराया घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया तथा सरकार द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता राशी की जनकारी दी।

6 वर्षीय देवानंद सकुशल

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय देवानंद पिता नरेंद्र श्रीपाल भी द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने बस में सवार था लेकिन बालक को खरोच तक नहीं आई।

Created On :   15 Nov 2022 8:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story