- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- रंगपंचमी पर सतरंगी हुआ शहर, पहली...
रंगपंचमी पर सतरंगी हुआ शहर, पहली गेर में जमकर बरसा गुलाल
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर में पहली बार मनाया गया गेर रंग महोत्सव की दिनभर धूम रही। रंग पंचमी पर पूरा शहर सतरंगी रंगों में रंगा दिखाई दिया। डीजे की धुन पर नाचते गाते महिला पुरूष व युवाओं की टोली ने जमकर मस्ती की। धुरेंडी के बाद एक बार फिर आसमान से जमीं तक गुलाल, फूल एवं रंगों की बारिश ने महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। रंग पंचमी महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गेर चल समारोह का शुभारंभ दोपहर लगभग एक बजे छोटी बाजार स्थित श्रीरामलीला मंच से पूजा अर्चना से हुआ। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मानसरोवर काम्लेक्स स्थित शहीद अमित ठेंगे चौक पहुंचा। यहां पर प्रेम व उल्लास का ऐसा अबीर उड़ा कि जिसे शहरवासियों ने कभी नहीं देखा। गेर जुलूस का जगह-जगह मिष्ठान, ठंडाई एवं स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। जुलूस में नेतागण भी डीजे की धून पर जमकर थिरकते नजर आए।
चार फाटक क्षेत्र रहा रंगों से सराबोर....
होली रंग पंचमी उत्सव समिति के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में पूजन पाठ कर मंगलवार की दोहपर 12 बजे भव्य जुलूस निकाला गया। ढोल-बाजे व डीजे की धुन पर थिरकते व भगवा ध्वज लहराकर रंग गुलाल खेलते सैकड़ों युवाओं ने पंचमी उत्सव को खास बना दिया। समिति द्वारा पहली बार मनाई गई रंग पंचमी को युवाओं के उत्साह ने खास बना दिया। जुलूस चार फाटक से शनिचरा बाजार, श्याम टाकीज होते हुए गांधी गंज पहुंचा। जिसका जगह-जगह व्यापारी बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांधीगंज में शारदा जागरण गु्रप ने भक्ति गीतों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर जुलूस का समापन किया गया।
Created On :   22 March 2022 11:04 PM IST