- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- शिकार के लिए फैलाया था करंट, चपेट...
शिकार के लिए फैलाया था करंट, चपेट में आए युवक की मौत

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम छेडिय़ा में शिकारियों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए डेढ़ किलोमीटर लम्बे तार में विद्युत सप्लाई फैलाई थी। विद्युत तार की चपेट में दो युवक आ गए थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा बुरी तरह से झुलस गया था। इस प्रकरण की जांच के बाद पुलिस ने पांच शिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
एसआई तरुण मरकाम ने बताया कि बीती 26 दिसंबर की रात छेडिय़ा निवासी लक्खू और उसके साथियों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए खेत में लगी हाईटेंशन लाइन से अवैध विद्युत कनेक्शन जोड़कर लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे तार में करंट फैलाया था। करंट की चपेट में आकर अम्बाड़ा निवासी सुनील इवनाती और उसका मामा का बेटा फागलाल मरकाम झुलस गए थे। इस हादसे में सुनील इवनाती की मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने लक्खू, सुंदरलाल भलावी, फूलचंद उईके, श्याम धुर्वे और मंशा उईके के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   6 Jan 2021 10:55 PM IST