देश को सुपर इकोनामिक पावर बनाना ही लक्ष्य है - गडकरी

The goal is to make the country a super economic power - Gadkari
देश को सुपर इकोनामिक पावर बनाना ही लक्ष्य है - गडकरी
देश को सुपर इकोनामिक पावर बनाना ही लक्ष्य है - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि आर्थिक संकट में भी देश में विकास की विविध संभावनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। देश को सुपर इकोनामिक पावर बनाना ही हमारा लक्ष्य है। देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के लिए ठोस नीति व निर्णय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामले में साहसी निर्णय लिए जा रहे हैं। गडकरी गोवा भाजपा की जनसंवाद रैली को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उसमें गोवा के मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री, विधायक व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। 

गरीबों के लिए कार्य हो रहे हैं

गडकरी ने कहा कि 5 वर्ष में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल में नहीं हुए। कांग्रेस के समय में देश में साम्यवाद, समाजवाद व पूंजीवाद प्रभावी था। अब तीनों वाद समाप्त हो गया है। पंडित दीनदयालय उपाध्याय के सामाजिक आर्थिक चिंतन के आधार पर गरीबों के विकास का कार्य हो रहा है। 35 करोड़ नागरिकों के बैंक खाते खुलवाकर केंद्र सरकार उन्हें सीधे आर्थिक सहायता दे रही है। 9 करोड़ महिलाओं को उज्जवला गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाकर सही मायने में कश्मीर को देश से जोड़ने का काम हुआ है।

 

Created On :   22 Jun 2020 10:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story