कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में शहर विकास का मुद्दा छाया रहा
By - Safal Upadhyay |25 Feb 2023 1:32 PM GMT
शहडोल कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में शहर विकास का मुद्दा छाया रहा
डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगर पालिका शहडोल अंतर्गत कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में शहर विकास का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के साथ बैठक में सभी पार्षदों ने एक मत से निर्णय लिया कि चुनाव पूर्व घोषणा पत्र पर अमल करने के लिए सक्रियता से काम करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह जित्तू, कमला जयसवाल, कुंदन पाण्डेय, प्रमिला सिंह, रेखा प्रदीप तिवारी, संगीता कटारे, उर्मिला ओम प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
Created On :   25 Feb 2023 1:30 PM GMT
Tags
Next Story