डिलीवरी के लिए अस्पताल आई महिला की लेबर रूम में पिटाई

The lady hospitalized was beaten in the womans labor room by a female worker
डिलीवरी के लिए अस्पताल आई महिला की लेबर रूम में पिटाई
डिलीवरी के लिए अस्पताल आई महिला की लेबर रूम में पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डिलीवरी के लिए अस्पताल आई महिला की लेबर रूम में पिटाई की गई। डागा अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट करनेवाली महिला चिकित्साकर्मी है।  लेबर पेन झेल रही  महिला को राहत देने की बजाए उसके साथ मारपीट की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है।

जख्म से निकल रहा था खून
ताजबाग निवासी एक महिला को लेबर पेन होने पर डिलीवरी के लिए डागा अस्पताल में भर्ती किया गया था। डिलीवरी के लिए उसे लेबर रूम ले जाया गया। इस दौरान असह्य पेन होने पर महिला ने चिकित्साकर्मी का हाथ पकड़ लिया। इस बात से बौखलाई चिकित्साकर्मी ने उसके साथ मारपीट की। एक धारदार शस्त्र से गाल पर वार कर उसे जख्मी कर दिया। डिलीवरी होने के बाद उसे वार्ड में लाया गया। काफी देर बाद उसके परिजनों का गाल पर ध्यान गया। जख्म से खून निकल रहा था। डिलीवरी से जख्म के बारे में पूछने पर लेबर रूम में चिकित्साकर्मी द्वारा नुकीले शस्त्र से घायल करने की बात महिला ने कही।  स्वास्थ्य अधीक्षक से शिकायत करने पर मामला उजगार हुआ। 

अक्सर महिलाओं से होती है मारपीट
लेबर पेन कई बार महिलाओं के लिए असहनीय हो जाता है। ऐसे में महिलाएं परेशान हो उठती है। उन्हें धीरज और प्यार की जरूरत होती है लेकिन अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं के साथ बदतमीजी से पेश आते हैं। मारपीट की घटनाएं इसके पहले ही होती रही है। 

शिकायत करने पहुंचे अस्पताल
महिला के परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ता वसीम खान से मिलकर अस्पताल में हुए असभ्य बर्ताव की जानकारी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल तत्काल स्वास्थ्य अधीक्षक  से शिकायत करने अस्पताल पहुंचा, लेकिन रात का समय होने पर स्वास्थ्य अधीक्षक से बिना मिले वापस लौट गया। दूसरे दिन सुबह स्वास्थ्य अधीक्षक सीमा पारवेकर से मिलकर चिकित्साकर्मी की शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में इरशाद अली, नगरसेवक रमेश पौनीकर, रफीक भाई, कासिफ कुरैशी, सागर कोरती, मुजाहिद खान, रिंकू बिलाल शामिल थे।

जांच कराई जाएगी
घटना की मुझे जानकारी मिली है। इस संबंध में एक समिति गठित कर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित चिकित्साकर्मी के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी।   -सीमा पारवेकर, स्वास्थ्य अधीक्षक, डागा अस्पताल

कार्रवाई का दिया आश्वासन
संंबंधित चिकित्साकर्मी को लेबर रूम में जाने पर स्वास्थ्य अधीक्षक  ने पाबंदी लगाए जाने की जानकारी दी है। इसी के साथ घटना की जांच के िलए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है। -वसीम खान, कांग्रेस कार्यकर्ता
 

Created On :   29 Dec 2018 1:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story