60 लाख के गबन का अंतिम इनामी आरोपी गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सतना 60 लाख के गबन का अंतिम इनामी आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। चित्रकूट पुलिस ने 60 लाख के गबन के आरोप में साढ़े तीन माह से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी संजय कुमार पुत्र रूपकिशोर अवस्थी 34 वर्ष, (निवासी इंद्रानगर कॉलोनी-बांदा, उत्तरप्रदेश) को मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह बांदा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी के साथ फर्जीवाड़े के सभी आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए हैं। बीते 12 जनवरी को एक अन्य आरोपी धर्मेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी की गई थी, जबकि मुख्य आरोपी कंचन सिंह समेत 3 को अक्टूबर 2022 में कायमी के कुछ दिन बाद ही पकड़ लिया गया था।

क्या है मामला 

गौरतलब है कि महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी की चित्रकूट ब्रांच के प्रबंधक विजय कुमार तिवारी ने 1 अक्टूबर 2022 को चित्रकूट थाने में लिखित शिकायत देते  हुए आरोपी कंचन सिंह ने अपने सहयोगियों से मिलकर 7 लोगों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 7 चार पहिया वाहन फाइनेंस करवा लिए। आरोपियों के फर्जीवाड़े से कंपनी को 60 लाख का नुकसान उठाना पड़ा। आडिट के दौरान जालसाजी पकड़ में आने पर फाइनेंस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस की मदद लेने का फैसला लिया। उक्त आवेदन की जांच के बाद आईपीसी की धारा 420, 467 और 468 की कायमी की गई थी।  
 

Created On :   24 Jan 2023 8:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story