प्यारा उपहार पौधा ला रहा हर किसी के जीवन में बहार, पौधा गिफ्ट करने का बढ़ा चलन

The lovely gift plant brings happiness in the life of everyone
प्यारा उपहार पौधा ला रहा हर किसी के जीवन में बहार, पौधा गिफ्ट करने का बढ़ा चलन
प्यारा उपहार पौधा ला रहा हर किसी के जीवन में बहार, पौधा गिफ्ट करने का बढ़ा चलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी बनती है। इसे ध्यान में रखते हुए जागरूक लोग अब गिफ्ट में तरह-तरह की वस्तुएं देने के बजाए पौधे दे रहे हैं। कोई भी अवसर हो, बर्थ-डे हो, शादी की सालगिरह हो या फिर किसी भी कार्यक्रम का शुभारंभ , पौधा देना चलन बनता जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि युवा भी इसमें आगे हैं। चाहे कॉलेज में किसी फ्रेंड का बर्थ-डे हो या किसी समारोह में जा रहे हैं, पौधा देना बेस्ट गिफ्ट मानते हैं। आइए जानते हैं लोग पर्यावरण के प्रति कितना जागरूक हैं।

शुभ है पौधा गिफ्ट करना
मेरी फ्रेंड के बर्थ-डे पर इस बार मैंने उसे पौधा गिफ्ट किया, उसे बहुत पसंद आया। मैंने उसे छोटा बाम्बू ट्री गिफ्ट किया है। उसे इन हाउस भी रख सकते हैं। साथ ही शोकेस में भी रखा जा सकता है। हर बार क्या गिफ्ट किया जाए समझ नहीं आता है, पर हमारे पूरे फ्रेंड सर्कल ने यह तय किया है कि जब भी किसी का बर्थ-डे या कोई अवसर हो, तो उसे पौधा गिफ्ट देकर पर्यावरण को बचाएंगे। वैसे भी पौधा देना शुभ माना जाता है।
(नमिता जैन, स्टूडेंट)

यादगार गिफ्ट था

हमारी किटी हेड की एनिवर्सरी पर हमने उसे वास्तु के हिसाब से बोनसई गिफ्ट किया है। उसको उन्होंने बहुत संभाल कर रखा है। साथ ही उसकी लगातार देख-रेख भी करती हैं। उसने हमसे कहा कि यह बहुत ही यादगार गिफ्ट है, जब भी उसकी तरफ देखती है, तो सभी की याद आ जाती है। तभी से हमने विचार कर लिया कि किसी भी शुभ अवसर पर पौधा गिफ्ट करना ही सही होगा।
(पूनम शर्मा, विवेकानंद नगर)

हरियाली भी बढ़ती है

अगर हर कोई ऐसा ही सोचे, तो कितना अच्छा होगा। छोटे बच्चों को उनके पसंद के गिफ्ट देना ठीक है, पर कॉलेज गोइंग और बड़े उम्र के लोगों के लिए पौधे से अच्छा कोई गिफ्ट नहीं है। पौधे में भी नई-नई वेरायटी आती है, इसलिए हर तरह के पौधे गिफ्ट किए जा सकते हैं। कई पौधे विलुप्तता की कगार पर हैं, ऐसे पौधों को गिफ्ट करना ज्यादा ठीक होगा। युवाओं द्वारा एक नई पहल की जा रही है, जिसमें सभी का साथ देना जरूरी है। यह प्रक्रिया चेन श्रृंखला बनाकर आगे बढ़ाई जा सकती है। सभी को अपने-अपने वॉट्सएप ग्रुप में पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए मैसेज फॉरवर्ड करना चाहिए।
(अनुराग कुशवाहा, वर्किंग मेन)
 

Created On :   2 July 2018 2:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story