- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- समझौता करने भांजा दामाद ने की...
समझौता करने भांजा दामाद ने की फायरिंग, पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी
डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र महाराजपुर पटेल नगर में बीती रात दहेज हत्या के आरोपी ने अपनी ससुराल पहुँचकर मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए फायरिंग की ओर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। गोली चलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इस घटना की रिपोर्ट अधारताल थाने में दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार पटेल नगर निवासी श्याम रैकवार ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी रोशनी रैकवार का िववाह वर्ष 2009 में रेहली सागर निवासी रामगोपाल चढ़ार के साथ हुआ था। ससुराल में भांजी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था और वर्ष 2013 में उसे जलाकर मार दिया गया था। उक्त प्रकरण रेहली न्यायालय में चल रहा है। मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने भांजा दामाद रामगोपाल चड़ार बार-बार उनके घर आता है। कल रात वह घर आया और उसने फायर कर दिया।
Created On :   2 Feb 2020 3:39 PM GMT