सिर पर पत्थर पटककर कर दी वृद्धा की हत्या, शव कुएं में फेंका

The old man was killed by slapping a stone on his head, the body was thrown into the well
सिर पर पत्थर पटककर कर दी वृद्धा की हत्या, शव कुएं में फेंका
सिर पर पत्थर पटककर कर दी वृद्धा की हत्या, शव कुएं में फेंका


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के बीसापुरकलां में एक वृद्धा की निर्मम हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने खेत में सो रही बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की और साक्ष्य छिपाने शव कुएं में फेंक दिया। वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल समेत पुलिस टीम पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि बीसापुरकलां निवासी 70 वर्षीय सयाबाई पति बारक्या भूसानकर का गांव से लगा साढ़े चार एकड़ खेत है। खेत में मक्का फसल कटकर रखी है। जिसकी रखवाली करने सयाबाई रात को खेत मेें ही सोती थी। रोजाना की तरह सयाबाई बुधवार रात को खेत चली गई थी। सुबह सयाबाई खेत में दिखाई नहीं दी। खेत में खून से सना पत्थर और ब्लड पड़ा हुआ था। तलाश के दौरान सयाबाई का शव पड़ोसी खेत के कुएं में पड़ा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। सयाबाई के सिर पर पत्थर से चोट के निशान मिले है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि बुजुर्ग महिला के परिचित ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
खेत का हिसाब वृद्धा रखती थी-
सयाबाई के तीन बेटे और दो बेटियां है। वह अपने बड़े बेटे बालिकराम के साथ रहती थी। साढ़े चार एकड़ खेत में बोनी से लेकर फसल कटाई तक सारा काम सयाबाई ही कराती थी। खेत से आने वाली आमदनी भी वहीं रखती थी। बीते 15 दिन पूर्व मक्का फसल कटने के बाद से सयाबाई खेत में ही सो रही थी।

Created On :   19 Nov 2020 10:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story