जादूटोने के संदेह में वृद्धा को उतारा मौत के घाट

The old woman was put to death on suspicion of witchcraft
जादूटोने के संदेह में वृद्धा को उतारा मौत के घाट
- आरोपी युवक गिरफ्तार, तामिया के घटिया की वारदात जादूटोने के संदेह में वृद्धा को उतारा मौत के घाट


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। तामिया के ग्राम घटिया में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जादूटोने के संदेह में आरोपी मृतका से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने वृद्धा की हत्या कर दी।  
पुलिस ने बताया कि देलाखारी चौकी क्षेत्र के ग्राम घटिया निवासी 62 वर्षीय कचरोबाई पति हरिराम दर्शमा शुक्रवार सुबह अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। तभी गांव के चैन ङ्क्षसह ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर और कान पर गंभीर चोट लगने से कचरोबाई की मौके पर मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 35 वर्षीय चैन ङ्क्षसह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पांच साल पूर्व उसकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। चैन सिंह को संदेह था कि कचरोबाई द्वारा किए गए जादूटोने की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है। तभी से वह कचरोबाई से रंजिश रखता था। शुक्रवार को इसी विवाद के चलते उसने कचरोबाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार-
वृद्धा की हत्या के आरोपी चैन ङ्क्षसह को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तामिया टीआई प्रीतम ङ्क्षसह तिलगाम, देलाखारी चौकी प्रभारी पीएल उईके, एएसआई संतोष ङ्क्षसह राजपूत, राजेन्द्र नागवंशी, प्रधान आरक्षक महेश सोनी, कन्हैया, रावेन्द्र, सुनील शामिल है।
 

Created On :   25 Sep 2021 5:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story