कांग्रेस प्रत्याशी के बैनर में भाजपा जिलाध्यक्ष की तस्वीर से मचा बवाल

The picture of BJP district president created a ruckus in the banner of Congress candidate
कांग्रेस प्रत्याशी के बैनर में भाजपा जिलाध्यक्ष की तस्वीर से मचा बवाल
पुलिस ने प्रत्याशी को बनाया आरोपी तो विरोध में उतरी कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी के बैनर में भाजपा जिलाध्यक्ष की तस्वीर से मचा बवाल

डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगर परिषद खांड़ के वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा त्रिपाठी के बैनर में शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह की तस्वीर लगने के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस के बैनर में भाजपा जिलाध्यक्ष की फोटो को लेकर भाजपा नेताओं ने 27 जून को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। इसी शाम खांड़ के वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी सरिता सिंह की शिकायत पर देवलौंद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी पूजा त्रिपाठी और प्रिटिंग प्रेस संचालक शिवभान सिंह सेंगर के खिलाफ धारा विरूद्ध धारा 419,171 (एफ) छवि धूमिल करने का मामला दर्ज किया।

इधर, पुलिस द्वारा उम्मीदवार को आरोपी बनाए जाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी प्रशासन के विरोध में उतर आई है। कांग्रेस पार्टी के ब्यौहारी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ताम्रकार ने आरोप लगाया कि यह भाजपा की साजिश है। चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी को आरोपी बनाकर छवि धूमिल किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रिटिंग प्रेस में नहीं कहा था कि वे भाजपा नेता की फोटो लगाएं। इसके बाद भी फोटो लगी है तो गलती प्रिटिंग प्रेस की है।

कांग्रेस के आरोपों के बाद पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी से नाम अलग करने की बात कही तो कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तब तक चुनाव हो जाएंगे। पुलिस के ऐसे कृत्य से उम्मीदवार के मनोबल पर असर पड़ेगा। इधर इस पूरे मामले को लेकर शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने परीक्षण करवाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि देवलोंद थाने में बात कर पता करवाते हैं कि क्या मामला है। अगर गलती प्रिटिंग प्रेस की है तो आरोपी का नाम विवेचना के बाद अलग हो जाएगा।
 

Created On :   29 Jun 2022 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story