- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गूंगी-बहरी नाबालिग लड़की के साथ रेप,...
गूंगी-बहरी नाबालिग लड़की के साथ रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नंदनवन क्षेत्र में एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में नंदनवन पुलिस ने दो नराधमों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नंदनवन क्षेत्र में रहने वाली एक मूक-बधिर किशोरी के साथ आरोपी विनोद नरसिंह तांडी (19) और शुभम ऊर्फ रितिक श्रीराम गंगाबोईर (18) रावननगर, वाठोडा निवासी ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
बहला-फुसलाकर ले गए घर
जानकारी के अनुसार विनोद और शुभम दोनों आरोपी बेरोजगार हैं। इन दोनों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़ित किशोरी मूक-बधिर होने से शिक्षा हासिल नहीं कर पाई। उसके माता-पिता भी कामकाज कर जैसे तैसे परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। पीड़ित मूक-बधिर परिवार में बड़ी बहन और दादी के साथ रहती है। किशोरी की बस्ती में आरोपी विनोद रहता है। आरोपी शुभम और विनोद दोस्त हैं। शुभम अपने दोस्त के घर रोजाना आता था। किशोरी के परिजन काम के सिलसिले में नाशिक गए थे। इस समय उसके घर में दादी और बड़ी बहन थीं। बुधवार को शाम करीब 4 बजे किशोरी घर के सामने खेल रही थी। आरोपी विनोद उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। विनोद और शुभम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इशारे से बताई आरोपियों की करतूत
मूकबधिर होने के कारण वह शोर नहीं मचा सकी। इस बीच किशोरी का मामा वहां पहुंच गया। उस समय आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे छोड़ दिया था। वह कमरे से बाहर निकलते समय रो रही थी। मामा ने उससे रोने का कारण पूछा तो विनोद की ओर इशारा किया। उसकी हालत देखकर मामा को विनोद और उसके साथी शुभम की करतूत पर शक हुआ। किशोरी ने दुष्कर्म करने की बात अपने इशारे में बताई। उसका मामा उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सोनाली वगारे ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों को धरदबोचा। आरोपियों को प्रथमश्रेणी न्यायदंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Created On :   25 Jan 2019 2:16 PM IST