पुलिस को गच्चा देकर भागे बदमाश को लोगों ने दबोचा - कलेक्ट्रेट कोर्ट में पेश करने लाए थे पुलिसकर्मी

The policemen brought the crooks who had run away by giving them the police
पुलिस को गच्चा देकर भागे बदमाश को लोगों ने दबोचा - कलेक्ट्रेट कोर्ट में पेश करने लाए थे पुलिसकर्मी
पुलिस को गच्चा देकर भागे बदमाश को लोगों ने दबोचा - कलेक्ट्रेट कोर्ट में पेश करने लाए थे पुलिसकर्मी

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। पुलिस को गच्चा देकर एक बदमाश कलेक्ट्रेट कोर्ट से भाग निकला। बदमाश के भागने से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मामला गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे का है। कोतवाली पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दो बदमाशों को कलेक्ट्रेट कोर्ट लाई थी। पेशी के दौरान एक बदमाश हाथ में बंधी रस्सी खोलकर भाग निकला। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागे बदमाश को स्थानीय लोगों ने जैन मंदिर गुलाबरा के समीप दबोचा और पुलिस के हवाले किया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस जमुनियाजेठू निवासी शेरसिंह समेत दो बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कलेक्ट्रेट कोर्ट में पेश करने पहुंची थी। इस दौरान शेर सिंह ने हाथ में बंधी रस्सी को खोला और भाग निकला। कलेक्ट्रेट परिसर से भाग रहे बदमाश को पकडऩे पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे। बदमाश गुलाबरा स्थित जैन मंदिर से लगे रहवासी क्षेत्र की ओर भागा। लोगों को मामला समझते देर नहीं लगी। पुलिस को झांसा देकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और पुलिसकर्मियों के हवाले किया। बदमाश के पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
महिला की सतर्कता से पकड़ाया बदमाश-
पुलिस को चकमा देकर भागा बदमाश गुलाबरा जैन मंदिर के रहवासी क्षेत्र में छिपने का प्रयास कर रहा था। बदमाश एक मकान के समीप जाकर छिप गया था। महिला ने उस बदमाश को देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी। जिला उद्योग कार्यालय के एक अधिकारी ने बदमाश को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

Created On :   23 Oct 2020 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story