चिलचिलाती धूप में कलेक्ट्रेट के बाहर तक पहँुच रही लाड़ली बहनों की कतार

महिलाओं के साथ आने वाले बच्चे और बुजुर्ग भी हलाकान नजर आए चिलचिलाती धूप में कलेक्ट्रेट के बाहर तक पहँुच रही लाड़ली बहनों की कतार

डिजिटल डेस्क जबलपुर। लाड़ली बहनों को इन िदनों कलेक्ट्रेट में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन लगाकर आधार कार्ड में सुधार और अन्य कार्य कराने पड़ रहे हैं। पर्यटन कार्यालय की ओर बने गेट पर महिलाओं की लाइन सड़क तक पहँुच जाती है जिससे दुर्घटना का भी खतरा रहता है और यहाँ न तो बैठने की सुविधा है और न ही पेयजल की। महिलाओं के साथ आने वाले बच्चे और बुजुर्ग भी हलाकान नजर आते हैं।
लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के िलए महिलाओं को सरकारी विभागों खासतौर पर कलेक्ट्रेट के चक्कर काटते आसानी से देखा जा सकता है। महिलाएँ जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र के साथ ही आधार कार्ड में सुधार के लिए भी लगातार पहँुच रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर महिलाओं के बीच यह खबर फैला दी गई है िक आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना जरूरी है और समग्र ई-केवायसी आवश्यक है। इसे देखते हुए महिलाएँ आधार लिंक कराने पहँुच रही हैं जबकि लाड़ली बहना योजना का जब फार्म भराने के शिविर लगाए जाएँगे उसमें यह कार्य आसानी से हो जाएगा लेकिन इसके बाद भी महिलाएँ आधार केन्द्र पहुँच रही हैं।
2 सिस्टम थे 4 कर दिए
बताया जाता है िक कलेक्ट्रेट के आधार पंजीयन और सुधार केन्द्र में पहले 2 कम्प्यूटर सिस्टम थे जिनमें आसानी से कार्य होता था लेकिन महिलाओं की भीड़ बढऩे के बाद यहाँ 4 सिस्टम कर िदए गए और कर्मचारी भी बढ़ा िदए गए। महिलाओं की संख्या िदनों-दिन बढ़ रही है जिससे उनका इंतजार भी बढ़ गया है।
 

Created On :   14 March 2023 3:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story