45 पर पहुंचा टेंपरेचर, तापमान दर्शाने वाला बोर्ड हुआ जर्जर

The temperature reached 45, the board showing the temperature gone shabby
45 पर पहुंचा टेंपरेचर, तापमान दर्शाने वाला बोर्ड हुआ जर्जर
45 पर पहुंचा टेंपरेचर, तापमान दर्शाने वाला बोर्ड हुआ जर्जर

डिजिटल डेस्क,नागपुर । तापमान है कि बढ़ते ही जा रहा है। शहर का तापमान जब 45 पर जा पहुंचा है ऐसे में लोग तापमान के बारे जानकारी लेते रहते हैं लेकिन शहर के चौराहों पर विज्ञापन के लिए लगा रखीं तापमान दर्शिकाएं फूटी पड़ी हैं। ऐसे में गर्मी से झुलसता इंसान यह भी नहीं जान पाता कि, वह कितने डिग्री सेल्सियस पर झुलस रहा है। नौ तपा के पहले ही सूरज के आग उगलने से जनता वैसे भी परेशान है लेकिन उसे अपने शहर के तापमान की सही जानकारी तक नहीं मिल पा रही है हालांकि इन पर दर्शाया गया तापमान प्रामाणिक नहीं है, फिर भी एक अंदाज सा लग जाता है कि, शहर कितनी गर्मी झेल रहा है। 

लगी होती है एक चिप
मौसम जानकारों के अनुसार इन बिल-बोर्ड में एक चिप लगी होती है, जो वहां वातावरण के तापमान का बोध कर उसे दर्शिका पर दिखाती है। ये दर्शिकाएं तापमान नापने के लिए तय मानकों के अनुसार नहीं होती, बल्कि लोगों को अपना विज्ञापन देखने के लिए आकर्षित करने के लिए लगी होती हैं। ऐसे में सही तापमान का ज्ञान नहीं हो पाता, हां अंदाज हो जाता है। अनुमान लग जाता है कि तापमान कितना हो सकता है। आज के परिवेश में मौसम की जानकारी हर किसी को आकर्षित करती है व आवश्यक भी है। ऐसे में इन दिग्दर्शिकाओं में दिए गए अलग-अलग आंकड़े लोगों को दिग्भ्रमित करते हैं। शहर को स्मार्ट सिटी में बदला जा रहा है। शहर के अधिकांश व प्रमुख चौराहों पर शासन ने बड़े स्क्रीन लगा रखे हैं। 

...तो मौसम संबंधी सही जानकारी मिल सकती है
उल्लेखनीय है कि यदि प्रशासन, क्षेत्रीय मौसम विभाग से समन्वय करता है, तो इन स्क्रीन पर हर आधे घंटे में सटीक तापमान के साथ-साथ मौसम संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आम नगरिकों को मिल सकती हैं, वो भी पूरी तरह प्रमाणित। इसके लिए आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ना होगा। सीसीटीवी कैमरे के लिए पूरे शहर में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है। इसका प्रयोग किया जा सकता है। 

Created On :   11 May 2018 11:49 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story