फर्जी तरीके से फाइनेंस करा कर ले गया ट्रैक्टर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी फर्जी तरीके से फाइनेंस करा कर ले गया ट्रैक्टर

डिजिटल डेस्क,सिवनी। लखनादौन पुलिस ने फर्जी तरीके से ट्रैक्टर फायनेंस कराकर ले जाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को ट्रेक्टर समेत पकड़ा है। उसके खिलाफ धारा 406,420 का मामला दर्ज किया है। लखनादौन में सोलिक कपंनी की ट्रेक्टर एजेंसी के संचालक विश्राम सिंह पटेल ने शिकायत की थी 22 मार्च को एजेंसी से फर्जी तरीके से ट्रैक्टर एक व्यक्ति ले गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा कि आरोपी सागर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके गांव उसे हिरासत में लिया।

ये है मामला

लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपना नाम संतोष सोनी बताकर आधार कार्ड और वोटर आई के जरिए 8.40 लाख रुपए का ट्रैक्टर फायनेंस किया था। उसने 25 हजार रुपए डाउनपेमेंट दे दिया जहां एजेंसी संचालक ने उसे ट्रेक्टर भी दे दिया। जब कर्मचारी दस्तावेज में दर्शाए गए पते पर घंसौर के डूडा गांव पहुंचे तो पता लगा कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता। तब कर्मचारियों को फर्जीवाड़े की जानकारी लगी तो उन्होंने संचालक को जानकारी दी।

सब कुछ फर्जी

शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। ठग ने जिस कर्मचारी को फोन लगाया था उस नंबर पर पुलिस ने काल डिटेल और जानकारी पता लगाई तो असल व्यक्ति की पहचान हुई। आरोपी दिलीप पटेल सागर जिले के तेवरिया गांव में अपने ससुराल में रहता है। उसने फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड बना लिया। हालांकि उसने बही सही दी थी। वह घंसौर के गंगपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस इस मामले की और छानबीन में जुटी हुई है। 

Created On :   29 March 2023 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story