प्रेम कहानी का दुखद अंत, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

The tragic end of the love story, the husband reached the police station by killing his wife
प्रेम कहानी का दुखद अंत, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
प्रेम कहानी का दुखद अंत, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक कंपनी में काम करते समय दोनों का प्यार परवान चढ़ा। विवाह भी किया लेकिन कुछ सालों बाद शक ने ऐसा घेरा कि वह अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर बैठा और थाने जा पहुंचा। फिल्मी कहानी की तरह रही रामकृष्ण व ऋषाली की लव स्टोरी।  टाकलघाट परिसर में एक शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह  करते हुए  तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका महिला का नाम ऋणाली रामकृष्ण डायरे (34) है। आरोपी का नाम रामकृष्ण लक्ष्मण डायरे (35), कटरे हाऊसिंग, टाकलघाट निवासी है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी रामकृष्ण ने खुद थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और सरेंडर कर दिया। घटना बोरी एमआईडीसी थानांतर्गत टाकलघाट में की है।

अक्सर होता था विवाद
सूत्रों के अनुसार 14 साल पहले ऋणाली व रामकृष्ण बुटीबोरी एमआईडीसी स्थित इंडोरामा कंपनी में एक ही  विभाग में ठेका मजदूर के रूप में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई। कुछ समय के बाद दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील होने पर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों को दो बेटे और एक बेटी है। मौजूदा समय में ऋणाली विधिसत्ता प्रिंटींग प्रेस में सुपरवाइजर के रुप में कार्य करती थी। रामकृष्ण को शक था कि, ऋणाली के कंपनी में किसी से अनैतिक संबंध है। वह उसे काम पर जाने से मना करता था। ऋणाली उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती थी। रामकृष्ण इस बात को लेकर ऋणाली के साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था।

शक करता था पत्नी पर
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामकृष्ण डायरे, पत्नी ऋणाली के साथ  टाकलघाट में वार्ड क्र.-3 में रहता था। कुछ समय पहले रामकृष्ण को उसके ससुर ने कटरे हाऊसिंग में फ्लैट लेकर दिया था, तब से वह परिवार के साथ फ्लैट  में रहता था। वह ऋणाली के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों बोरी एमआईडीसी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए। पुलिस उप-निरीक्षक नरेंद्र तायडे ने दोनों की शिकायतें ले लीं और दोनों को समझाकर घर भेज दिया। घर जाने के बाद रात में दोनों के बीच दोबारा अनैतिक संबंध को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी रामकृष्ण ने तौलिया से ऋणाली का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ऋणाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह रामकृष्ण  ने बोरी एमआईडीसी थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। प्रकरण की जांच थानेदार मधुकर गीते के मार्गदर्शन में की जा रही है। 


 

Created On :   30 March 2018 3:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story