महिला ने पेड़ पर चढकऱ मांगा इंसाफ - नपा के वाहन से पेड़ से सुरक्षित उतारा

The woman sought justice on the tree and landed safely from the tree with the vehicle of NAPA
महिला ने पेड़ पर चढकऱ मांगा इंसाफ - नपा के वाहन से पेड़ से सुरक्षित उतारा
महिला ने पेड़ पर चढकऱ मांगा इंसाफ - नपा के वाहन से पेड़ से सुरक्षित उतारा

 डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/परासिया। फिल्म शोले में जिस तरह अभिनेता धर्मेन्द्र ऊर्फ वीरु अपनी शादी की बात अभिनेत्री हेमा मालनी ऊर्फ बसंती की मौसी से मनवाने पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए थे, उसी तरह में बुधवार सुबह तेज बारिश के बीच एक महिला तहसील परिसर में स्थित विशाल पेड़ पर चढ़ गई। लोगों की नजर पड़ी तो भीड़ जुट गई। पेड़ पर चढ़ी महिला अपने लिए इंसाफ मांगती रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन उपरांत महिला नीचे उतरने तैयार हुई। उसे उतरने में परेशानी हुई, तो नपा के डोली वाहन से उसे पेड़ के ऊपर से सुरक्षित नीचे उतारा गया। जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ लेकर गई। 
थाना रावनवाड़ा अंतर्गत गांव नवेगांव से आई महिला अनिता राय पति अजय राय तहसील परिसर पर चढ़ गई। उसे देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-100 वाहन सहित परासिया तहसीलदार वीर बहादुर सिंग धुर्वे, टीआई सुमेर सिंग और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्याम कुमार साहू भी पहुंच गए। लगातार तेज बारिश के बीच अधिकारियों ने महिला को किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। महिला पेड़ से नीचे ना गिरे अथवा ना कूदे इसके लिए त्रिपाल फैलाकर भी उसकी सुरक्षा का इंतजाम किया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला पेड़ से नीचे उतरने तैयार हो गई, किन्तु उतरने में उसे दिक्कतें हो रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने नपा के वाहन को बुलवाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। 
यह है मामला : 
नवेगांव निवासी 32 वर्षीय और परासिया के एक निजी स्कूल में शिक्षिका अनिता राय का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। उसके दो बच्चे हैं, जो पति के साथ में रहते हैं। पत्नी वेकोलि क्वाटर्स और पति बस्ती के मकान में रहता है। पति-पत्नी के विवाद का मामला परासिया न्यायालय में चल रहा है। सुबह पांच बजे के दर्मियानी तहसील परिसर की सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने गेट खोला तो सडक़ किनारे खड़ी अनीता अंदर आकर पेड़ पर चढ़ कर बैठ गई। सुबह लोगों ने पेड़ के ऊपर लाल रंग का कपड़ा देखा, तो जिज्ञासावश पेड़ के समीप पहुंचे। तब पता चला कि लाल साड़ी पहने एक महिला पेड़ के ऊपर बैठी हुई है। 
इनका कहना है--- 
टीआई सुमेर सिंग कहते हैं कि चार दिन पहले महिला के पति के खिलाफ 151 की कार्रवाई हुई थी, जिसे न्यायालय से जमानत मिल गई। महिला चाहती है कि उसके पति को जेल हो और उसके बच्चे उसे वापस मिले। महिला के पति और बच्चों को बुलवाकर बातचीत करवाई जा रही है।
 

Created On :   15 July 2020 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story