- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- यहां की नारी शक्ति ने किया कमाल, इस...
यहां की नारी शक्ति ने किया कमाल, इस गांव को बना दिया बेमिसाल

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । महिलाएं एकजुट हो जाएं तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता यह साबित किया है, कोरपना के बीबी गांव की महिलाओं ने। यहां की महिलाओं ने श्रमदान से ऐसा कमाल किया कि पूरा गांव मिसाल बन गया। श्रमदान से ग्राम स्वच्छता अभियान चलाते हुए अन्य गांव के लिए यहां की महिलाा शक्ति प्रेरणा बन गई हैं।
हर रविवार करती हैं श्रमदान
महिलाओं द्वारा प्रत्येक रविवार को गांव में श्रमदान के माध्यम से ग्रामस्वच्छता अभियान चलाया जाता है। गांव की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरण रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया जाता है। इससे गांव में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हो रहा है। ग्रामीणों में स्वच्छता के संदर्भ में बड़े पैमाने पर जनजागरण हुआ है। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के विचारों से प्रेरित होकर इस गांव में हर रविवार को स्वच्छता के साथ गांव में रैली निकाली जाती है। जहां गंदगी होगी वहां स्वच्छता करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे गांव में कहीं भी सार्वजनिक जगह पर कचरा दिखाई नहीं देता।
श्रमदान में बढ़ रहे हाथ
ग्रामपंचायत ने गांव में प्लास्टिक उपयोग पर पाबंदी लगा रखी है। जिससे प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता। इधर-उधर गिरे हुए प्लास्टिक को गांव के नागरिक जगह-जगह बनाए गए कचरा कुंडियों में डालते हैं। महिलाओं के इस कार्य का असर ग्रामीणों पर होकर स्वच्छता के प्रति उनमें रूचि निर्मित हो रही है। जिससे गांव में स्वास्थ्य संबंधी मामलों में जागरूकता बढ़ी है। हर रविवार स्वच्छता मंडल गांव में सार्वजनिक जगह श्रमदान कर स्वच्छता की जाती है। गांव में कोई भी कचरा नहीं डाल रहा है। दिन ब दिन गांव में श्रमदान करने वालों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामपंचायत में श्रमदान करने वाले लोगों का पंजीयन किया जाता है। इस श्रमदान में सरपंच, उपसरपंच, विवादमुक्त समिति के अध्यक्ष, ग्रा. पं. सदस्य, गांव के प्रतिष्ठित नागरिक, आंगनवाड़ी सेविका, आंगनवाड़ी सहायक, आशा वर्कर, ग्रा.पं. कर्मचारी व गांव की अन्य महिलाएं शामिल होकर ग्रामसफाई करतीं हैं।
Created On :   21 May 2018 4:35 PM IST