दीदी के देवर ने ऐसे फांसा, प्रेग्नेंट होते ही किसी और को ले भागा

The young man escaped with the other woman after making other pregnant
दीदी के देवर ने ऐसे फांसा, प्रेग्नेंट होते ही किसी और को ले भागा
दीदी के देवर ने ऐसे फांसा, प्रेग्नेंट होते ही किसी और को ले भागा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीदी के देवर ने पहले तो उसे अपने इश्क में फांसा और जब वह प्रेग्नेंट हुई तो किसी और लड़की को लेकर फरार हो गया। पीड़ित युवती को जब अपने प्रेमी की इस करतूत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि किसी हीरो की स्टाइल में उसे सब्जबाग दिखाने वाला इस तरफ बेवफा निकलेगा वह कभी सोचा भी नहीं था। पीड़ित युवती की शिकायत पर कोराड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दुष्कर्म पीड़िता डेढ़ माह के गर्भ से है, उसे इस हालत में छोड़कर आरोपी किसी और युवती को ले भागा। घटित प्रकरण के उजागर होने से देर रात कोराडी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।  पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी है जो कोराडी थानांतर्गत निवासी है, जबकि आरोपी उसी की बहन का देवर चंचलेश (20) है। अगस्त 2017 में बड़ी बहन के गर्भवती होने से पीड़िता उसके घर में घरेलु काम करने के लिए आई थी। इस दौरान बहन के देवर ने उसे प्रेम संबंधों में फांस लिया। विरोध करने पर पीड़िता को धमकाया भी जा रहा था। 

बहन के घर रहते हो गया था दोनों में प्यार
बताया जाता है कि काफी समय से चंचलेश पीड़िता के पीछे लगा था जिसकी बातों में वह आ गई। करीब डेढ़ वर्ष तक दोनों के बीच प्रेम संबंध जारी रहे। इस दौरान चंचलेश ने पीड़िता का यौन शोषण भी किया, जिससे वर्तमान में वह डेढ़ महीने के गर्भ से है जिस कारण उसने चंचलेश पर शादी करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन चंचलेश ने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच चंचलेश किसी और के साथ भाग गया। पीड़िता  संबंधित थाने पहुंची। प्रकरण की शिकायत दर्ज की है, लेकिन अभी तक चंचलेश पुलिस के हाथ नहीं लगा है। संबंधित थाने के निरीक्षक गणेश ठाकरे ने आरोपी युवक को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है, जांच जारी है। 

Created On :   11 May 2018 11:23 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story