मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, विधायक-टीआई से मिलकर बताना चाहता था समस्या

The youth climbed the mobile tower, wanted to share the problem with MLA-TI
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, विधायक-टीआई से मिलकर बताना चाहता था समस्या
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, विधायक-टीआई से मिलकर बताना चाहता था समस्या


छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव। पुताई और सफाई का काम करने वाला सेवक मोबाइल टावर चढ़ गया। युवक के मोबाइल टॉवर पर चढऩे की खबर जैसे ही पुलिस व क्षेत्रिय लोगों को लगी मौके पर हुजूम लग गया। युवक विधायक और टीआई से मिलने की बात कर रहा था। दरअसल उसकी मजदूरी देने में एक व्यापारी आनाकानी कर था, जिसके कारण वह नाराज था और आत्म हत्या करने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया।
शहर के वार्ड नम्बर दस में शुक्रवार सुबह लगभग एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लेनदेन के विवाद में एक युवक मोबाइल  टॉवर पर चढ़ गया। विधायक और टीआई से मिलने की जिद पर अड़ा युवक बार-बार टावर से छलांग लगाकर आत्महत्या की धमकी देता रहा। युवक के टावर पर चढऩे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। काफी देर तक समझाइश देकर पुलिस ने उसकी सभी मांग पूरी करने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया गया। युवक के नीचे उतरते ही उसे पकड़कर थाने ले जाया गया।
यह है मामला-
एसआई गजराज सिंह उईके ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजकर 46 मिनट पर सेवक बंदेवार वार्ड नम्बर दस स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। सेवक टावर से कूदने की धमकी दे रहा था। सेवक इस बात पर अड़ा था कि वह अपनी समस्या विधायक और टीआई को ही बताएगा। काफी समझाइश के बाद उसने बताया कि ज्वेलरी व्यापारी से उसका लेनदेन का विवाद चल रहा है। मानसिक तनाव के चलते वह आत्महत्या करना चाहता है। पुलिस ने उसे समझाया कि टॉवर से नीचे उतरने पर विधायक और टीआई से उसकी बात करा दी जाएगी। तभी उसकी समस्या का हल हो सकता है। तब कहीं सेवक टावर से उतरा और मामला शांत हो पाया। लगभग एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज हंगामें को देखने लोगों का हुजूम लग गया था।
पुताई का काम करता है सेवक-
छिंदवाड़ा निवासी सेवक पुताई और पेंटिंग का काम करता है। वह शहर के ज्वेलरी व्यापारी राकेश सोनी के घर पर पुताई का काम कर रहा था। इस दौरान व्यापारी और सेवक के बीच रुपयों को लेकर कोई लेनदेन का विवाद था। इस विवाद के चलते सेवक शुक्रवार को टावर पर चढ़ गया था। बाद में पुलिस ने व्यापारी और युवक के बीच चल रहे विवाद में मध्यस्थता कराई।

Created On :   27 Sept 2019 11:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story